इंदौर 26 अगस्त, 2022
मध्यरप्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल “मांडू” को बेस्ट हेरिटेज डेस्टिनेशन के लिए आउटलुक ट्रैवलर जूरी पुरस्कार से सम्माननित किया गया है। द लीला पैलेस, नई दिल्ली में 19वें वार्षिक आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड्स में पर्यटन निगम के प्रबंध संचालक श्री एस. विश्वनाथन ने पुरस्कार ग्रहण किया। श्री विश्वनाथन ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्याक्तल करते हुए कहा कि मध्य्प्रदेश के हेरिटेज डेस्टिनेशन को यह अवार्ड मिलना अत्यंकत ही गौरव का विषय है।
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी और उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज तथा विभिन्नय राज्यों के वरिष्ठ की उपस्थिति में आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड्स दिया गया। इस वर्ष पुरस्कार का निर्णय एक शोध एजेंसी द्वारा यात्रा सर्वेक्षण तथा जूरी सदस्यों द्वारा प्रतिक्रियाओं की जांच के आधार पर किया गया।
