Spread the loveमहिदपुर।माधव एक्सप्रेस /प्रसिद्ध धार्मिक स्थल नारायणा धाम को...
सिंदूर लगाने पर ट्रोल हुईं चारू असोपा
August 21, 2022
Spread the love
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा ने अपनी बेटी जियाना के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की हैं। फोटो में चारू सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं, जिसे लेकर एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, चारू अपने पति राजीव सेन से तलाक ले रही हैं। ऐसे में यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए ड्रामेबाज कहा है। चारू ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मेरा प्यार, जिंदगी और खुशी 9 महीने पूरे होने की शुभकामनाएं। मेरी लाइफ में आने और खूबसूरत बनाने के लिए थैंक्यू। आई लव यू माय जान।” चारू ने पिक्चर्स के अलावा इंस्टाग्राम पर एक रील भी शेयर की है। एक्ट्रेस ऑरेंज साड़ी पहने, बालों में गजरा लगाए और सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं। इसके बाद से चारू को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।