Spread the loveमहिदपुर।माधव एक्सप्रेस /प्रसिद्ध धार्मिक स्थल नारायणा धाम को...
गोविंदा कल आएंगे भोपाल, मटकी फोड़ प्रतियोगिता में लेंगे भाग
August 19, 2022 1 minute read
Spread the love
भोपाल । राजधानी में जन्माष्टमी के अगले दिन 20 अगस्त को भगत सिंह चौराहा करोंद में शाम सात बजे एक मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बालीवुड अभिनेता गोविंदा आ रहे हैं। यह आयोजन श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समिति द्वारा किया जा रहा है। वहीं अटल पथ जवाहर चौक पर भी मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन 21 अगस्त को हो रहा है। इसमें पांच लाख रुपये का इनाम रखा गया है। पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन करा रहे हैं। इसके अलावा कोलार, अवधपुरी सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर छोटे-छोटे मटकी फोड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। कोरोना के कारण बीते दो सालों से मटकी फोड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं हुआ था। इस बार कोरोना कम होने से जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा कालोनियों में भी रहवासी समितियां मटकी फोड़ का आयोजन करेंगी। इसके लिए तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। शुक्रवार को भी जन्माष्टमी के मौके पर मटकी फोड़ प्रतियोगिताओं के आयोजन होंगे, जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया कि बीते 17 वर्षों से जन्माष्टमी के मौके पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजन का सिलसिला चल रहा है। इस बार भी मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन होगा।