नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी की ओर से नए संसदीय बोर्ड का एलान किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि बोर्ड में वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान और नितिन गडकरी को जगह नहीं मिली है। वहीं बीएस येदियुरप्पा व बीएल संतोष को संसदीय बोर्ड में एंट्री मिली है। नए संसदीय बोर्ड में जेपी नड्डा अध्यक्ष (अध्यक्ष), नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, बीएस येदियुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया, बीएल संतोष (सचिव) के अलावा केंद्रीय चुनाव समिति का भी गठन किया गया है। इसमें 15 सदस्यों को शामिल किया गया है। केंद्रीय संसदीय समिति की तरह चुनाव समिति का अध्यक्ष भी जेपी नड्डा को बनाया गया है। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को संसदीय बोर्ड में तो जगह मिली पाई है, लेकिन उन्हें भाजपा की दूसरी ताकतवर संस्था चुनाव समिति का सदस्य जरूर बनाया गया है। साथ ही वन मंत्री भूपेंद्र यादव और राजस्थान से आने वाले ओम माथुर को भी भाजपा चुनाव समिति में जगह मिली है।
