भोपाल/हरदा। आजादी के 75वे अमृत महोत्सव पर हरदा में एक अनोखे अंदाज में तिरंगा अभियान को मनाया जा रहा है, एक और जहा धरतीपुत्र किसान अपने-अपने ट्रैक्टरों पर तिरंगा साथ लेकर परंपरागत धोती कुर्ता और केसरिया साफा के साथ दिखाई देंगे वही शहर में मौजूद महापुरुषों , शहीद जवानों के स्मारकों पर पहुंचकर माल्यार्पण के साथ आजादी का जश्न मनाएंगे।
खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के आह्वान पर और किसान नेता एवं मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के नेतृत्व में विशाल किसान ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा 14 अगस्त रविवार को प्रातः 10बजे होटल हवेली गार्डन छिपानेर रोड से कलेक्टर कार्यालय चौक लखनीसा बंजारा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जोशी कॉलोनी रोड होते हुए रेल्वे स्टेशन से नारायण टॉकीज ,चांडक चौराहा ,घंटाघर चौराहा पर महात्मा गांधी , सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए खेड़ीपुरा से बेलदार मोहल्ला होते हुए कसेरा मोहल्ला से गोलापूरा होते हुए प्रताप टॉकीज चौराहा पर , डूडी निवास के सामने से होते हुए अंकुर प्रोव्हिजन से महाराणा प्रताप चौराहा , संत तेजाजी चौक से किसान देवता भगवान बलराम चौक होते हुए छिपानेर रोड बायपास चौराहा से कृषि उपज मंडी ,पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी उध्यान में श्यमप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किसान सम्मेलन का आयोजन एवं भोजन पश्चात रैली का समापन होगा।
