पार्षद अपने वार्डों की प्राथमिकताएं तय करें, मैं सहयोग करूंगा..महापौर
उज्जैन(माधव एक्सप्रेस)। अखिल भारतीय राजपूत समाज ने भारतीय जनता पार्टी के महापौर के साथ सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान होटल इंपीरियल इंदौर रोड़ उज्जैन पर किया। इस अवसर पर राजपूत समाज को सम्मान दिलाने वाले म.प्र.शासन के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव को समाज ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस गरिमामय कार्यक्रम के अतिथि म.प्र.शासन के कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सुल्तानसिंह शेखावत, सांसद अनिल फिरोजिया भाजपा पदाधिकारियों के साथ मंचासीन थे।
उक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय राजपूत समाज के अध्यक्ष महेन्द्रसिंह बैस ने बताया कि मुख्य अतिथि डॉ.मोहन यादव ने कहा कि जो भी पार्षद अभी हाल के नगर पालिक निगम चुनाव में विजयी हुए है वे सारे पार्षद मिल जुलकर शहर विकास का कार्य करें। डॉ. यादव ने पार्षदों सहित स्वयं के अभिनंदन हेतु राजपूत समाज का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में अपने सम्मान और स्वागत से अभिभूत शहर के प्रथम नागरिक महापौर मुकेश टटवाल ने कहा कि आज बड़े गौरव की बात है कि नगर के प्रगतिशील समाज ने हमारा सम्मान किया है। इस सम्मान के परिणामस्वरूप नगर की जनता के प्रति हमारी जवाबदेही और बढ़ गई है जिस पर हम खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में मौजूद क्षेत्रीय सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से उज्जैन जिले व संभाग में सड़कों का जाल बिछाकर उज्जैन को देशभर से जोड़ने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। आज बाबा महाकाल की भस्मारती के दर्शन हेतु पूरे विश्व से लोग आ रहे है और हमारे नगरवासियों को रोजगार मिल रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे म.प्र.असंगठित कामगार संघ के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सुल्तानसिंह शेखावत ने कहा कि राजपूत समाज के प्रयास की सराहना की और कहा कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान सभी समाजों द्वारा किया जाना चाहिए।
पूर्व विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री मंगलनाथ मंदिर के गादीपति महंत श्री राजेंद्र भारती ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पार्षद एकजुट होकर कार्य करेंगे तो उज्जैन का विकास चौतरफा होगा।
प्रेस क्लब उज्जैन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विशालसिंह हाड़ा, उपाध्यक्ष डॉ.गणपतसिंह चौहान, कोषाध्यक्ष जितेंद्रसिंह ठाकुर का समाज द्वारा पुष्पमाला पहनाकर व साफा बांधकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण कार्यक्रम संयोजक नारायणसिंह भाटिया ने दिया। अतिथि सम्मान पत्र का वाचन पत्रकार उदयसिंह चंदेल ने किया। कार्यक्रम का संचालन अ.भा.राजपूत समाज के अध्यक्ष महेन्द्रसिंह बैस ने किया। कार्यक्रम में इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा, भाजपा नगर जिला अध्यक्ष विवेक जोशी, पूर्व राज्यमंत्री डॉ.प्रभुलाल जाटवा, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ.रामअवतारसिंह कुशवाहा, सुरेन्द्रसिंह तोमर, अंगदसिंह भदौरिया, विजयसिंह भदौरिया, बृजपालसिंह जादौन, अर्जुनसिंह राठौड़, अनूपसिंह राणा, धु्रपदसिंह पंवार, शक्तिसिंह बैस, किशोरसिंह भदौरिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम जैन, भाजपा नगर जिला महामंत्री संजय अग्रवाल, सत्यनारायण खोईवाल, इकबासिंह गांधी, प्रदीप पांडे, अशोक प्रजापत, रामसिंह यादव, आनंदसिंह खिंची, उमेशसिंह सेंगर, जगदीश पांचाल, संजय ठाकुर, आजम शेख, मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी, शैलेन्द्र यादव कालू भैया, विकास खत्री, उपमा चौहान, रजनी तिवारी, यशोदा शर्मा, ममता मिश्रा, नितीन शर्मा, गजेन्द्र खत्री, प्रवीण चौबे, सुनीता बैरागी, संदीप मराठा आदि भी प्रमुख रूप से मौजूद थे।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत चंदरसिंह भाटिया, जयंतसिंह चौहान, नरेशसिंह भदौरिया, उदयसिंह सेंगर, शिवेंद्रसिंह भदौरिया, श्रवणसिंह भदौरिया, श्रवणसिंह बैस, संजयसिंह भदौरिया, त्रिलोकसिंह भदौरिया, जनार्दनसिंह बैस, बलवीरसिंह ठाकुर, राजेन्द्रसिंह बैस, दिनेशसिंह बैस आदि ने किया।
कार्यक्रम के अंत में आभार पार्षद संग्रामसिंह भाटिया ने माना।
