Spread the love नई दिल्ली । भारत के संभावित 114 राफेल...
रतलाम जिले की जावरा पुलिस ने डकैती का षड्यंत्र रचते कंजर गिरोह के चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
July 23, 2022 1 minute read
Spread the love
निप्र,रतलाम मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में कंजर गिरोह के डकैत जावरा मैं लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले षड्यंत्र रचते हुए पकड़ाए,
देवास जिले का यह गिरोह पेट्रोल पंप पर डकैती डालने और राहगीरों को लूटने की फिराक में अंधेरे में छुपा था, उक्त जानकारी के अनुसार गुरुवार रात जावरा-नागदा रोड पर अंधेरे में कुछ युवकों की हरकत ठीक दिखाई नहीं देने पर जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना की गई। मुखबिर की जानकारी पर कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी प्रकाश गडगरिया द्वारा जावरा-नागदा रोड पर पुलिस और पहुंचाया गया। लालाखेड़ा फंटे के पहले पुलिस ने पूछताछ करने की कोशिश की तो चारों बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगे। अलग-अलग दिशाओं में खड़े पुलिस जवानों ने चारों बदमाशों को धरदबोचा। सीएसपी अभिषेक आनंद ने बताया बदमाशों कि तलाशी के दौरान बारह बोर का एक देशी कट्टा, दो कारतूस, एक धारदार छुरा, लोहे की टॉमी, तीन लट्ठ, चार मोबाइल फोन के अलावा मौके से पुलिस को एक बिना नंबर की (आई-20) कार भी मिली। इसके अलावा साढ़े चार हजार रुपए, एक टॉर्च, दस-दस फीट की रस्सी के दो टुकड़े, अल्ट्राटेक कंपनी की पीले रंग की चिपकाने की टेप, पैंचकस, प्लायर, छैनी और हथौड़ा भी इनके पास से बरामद होने पर पुलिस को यकीन हो गया कि ये वाकई किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने वाले थे।