इंदौर, दिनांक 24 जून 2022। आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए जर्जर एवं खतरनाक मकानो जिनके गिरने से दुर्घटना हो सकती है को रिमूवल कार्यवाही करने के दिये गये निर्देश के क्रम में रिमूवल विभाग द्वारा श्रीमती कृष्णा बाई कुमावत 148, सिलावट पुरा व श्री अबुधराज जैन ट्रस्ट 36, नरसिंह बाजार, एवं गोपाल मंदिर ट्रस्ट 243, एम.जी. रोड़, खजूरी बाजार और मेवाड़ी बगेरवाल ट्रस्ट 30, मोरसली गली स्थित मकान खतरनाक एवं जर्जर होने से निगम द्वारा रिमूव्हल कार्यवाही की गई।
कार्रवाई के दौरान उपायुक्त श्रीमती लता अग्रवाल, जोनल अधिकारी , भवन अधिकारी श्री विवेश जैन, रिमूवल सहायक श्री बबलू कल्याणे एवं निगम की रिमूवल टीम उपस्थित थी।
