मध्य प्रदेश ,नगर निगम चुनाव आगामी 6 जुलाई को परिणाम 17 जुलाई को आएंगे जिसको लेकर सभी प्रत्याशियों ने अपनी कमर कसी है सभी प्रत्याशियों ने हाथ पैर जोड़ना राम राम श्याम श्याम करना प्रारंभ कर दिया है सभी प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं एक और जहां दोनों पार्टियों ने अपने पुराने कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर नए चेहरों को मैदान में उतारा है जिसको लेकर पार्टी में अंदरूनी कलाह, नाराजगी है पार्टी कहती है नए चेहरों को मौका मिलना चाहिए कार्यकर्ता बोलते हम सालों से झंडे उठा रहे हमारा क्या दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टियों से बगावत कर निर्दलीय फॉर्म डाले हैं जिससे पार्टी की परेशानी बढ़ सकती है पार्टियों ने जीतने वाले प्रत्याशियों को छोड़कर कमजोर कर दाव लगाकर शायद गलत किया कुछ ने तो पार्टियों पर पैसे लेकर टिकट बांटने तक का आरोप लगा दिया है फिर बुधवार को फार्म वापस लेने की तारीख है मंगलवार देर रात तक दोनों दल नाराज कार्यकर्ता को नाम वापस लेने के लिए मना रहे थे कितने सफल होंगे यह बुधवार शाम को स्पष्ट होगा
इसी बीच टिकट वितरण को लेकर स्वर्ण समाज नाराज
इसी बीच टिकट वितरण को लेकर स्वर्ण समाज नाराज
टिकट वितरण को लेकर स्वर्ण समाज में काफी रोष व्याप्त है जिसको लेकर समाज उग्र आंदोलन की तैयारी में लगा हुआ है समाज का कहना है कि अनारक्षित सीटों पर भी पार्टियों ने अन्य वर्ग को लड़ा कर समाज के साथ धोखा किया है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा समाज का यह भी सोचना है कि जिन सामान्य सीटों पर अन्य वर्ग को प्रत्याशी बनाया है वहां पर नोटा प्रक्रिया लागू की जाए , 50% से ऊपर अगर नोटा पर मतदान होता है तो चुनाव निरस्त किए जाते हैं कुल मिलाकर इस बार के चुनाव के परिणाम बहुत ही आश्चर्यजनक आएंगे ऐसा मानना है
