इंदौर 13/05/2022
स्टार्टअप कॉन्क्लेव का आज पूरे उत्साह और उमंग से शुभारंभ हो रहा है, चर्चाओं का दौर सतत् जारी है।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा ने यहाँ लगायी गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सांसद श्री शंकर लालवानी, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के सचिव श्री पी नरहरि, संचालक श्री विशेष गढ़पाले भी उपस्थित थे।
प्रदर्शनी में नए स्टार्टअप द्वारा अपने इनोवेशन और उद्यम को प्रदर्शित किया गया हैं। उद्योग मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा एवं सांसद श्री शंकर लालवानी ने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
