खाटू श्याम भजन संध्या से पूर्व भव्य ऐतिहासिक निशान यात्रा का आयोजन
थांदला से (विवेक व्यास, माधव एक्सप्रेस) थांदला नगर में पुरानी गड़ी के बाहर करने वाला श्याम कराने वाला श्याम की भावना को लेकर श्याम प्रेमी भोई समाज द्वारा भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में समाज के वरिष्ठ प्रेमचंद वर्मा, चन्दू वर्मा, रामु वर्मा, जगदीश वर्मा, कैलाश कहार, रमेश कहार, भोई समाज के युवा श्याम मण्डल सदस्य श्याम कहार, सुखलाल कहार, अर्जुन कहार, मनीष वर्मा, अंतिम वर्मा, पवन वर्मा, किशोर वर्मा, उमेश कहार, गोलू कहार, गोलू वर्मा आदि शामिल हुए। श्याम प्रेमियों द्वारा खाटू श्याम की आकर्षक श्रंगारित झांकी सजाते हुए स्थानीय पट्टाभिराम मन्दिर परिसर गड़ी के बाहर श्याम भजन संध्या का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें अंचल के प्रसिद्ध भजन गायक जीतू दोहरे ओर अन्य गायकों ओर नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर , मंडल अध्यक्ष गोलू उपाधयाय , मंडल महामंत्री सुनील पंडदा, सहकार भारती के जिला महामंत्री दिलीप डामोर सहकार भारती के गोलू फत रोड के साथ श्याम प्रेमी बाबा की भक्ति में सराबोर होकर श्याम इच्छा तक भजनों की धुन पर बाबा से विश्व मंगल की कामना करेंगे।
