ग्रामीणों की मांग पर विधायक सिंह भूरिया द्वारा उचित मूल्य दुकान की स्वीकृति
थांदला से (विवेक व्यास , माधव एक्सप्रेस ) थांदला विधानसभा में आने वाली ग्राम पंचायत झोसली में ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री वीरसिंह भुरीया साहब के अनेक प्रयासों से नवीन उचित मूल्य की दुकान की स्वीकृति हुई समस्त ग्राम पंचायत के ग्रामीण खुश होकर विधायक साहब का फूल माला से स्वागत किया एवं ग्राम पंचायत झोसली में नवीन उचित मूल्य की दुकान का उद्घाटन होने पर समस्त ग्राम पंचायत झोसली के ग्रामीणों को अनाज लेने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा नवीन उचित मूल्य की दुकान के उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री वीरसिंह भुरिया साहब द्वारा उद्घाटन किया गया अब ग्राम पंचायत झोसली के ग्रामीणों को बहुत दूर अनाज लेने के लिए नहीं जाना पड़ेगा अपने ग्राम पंचायत में उचित मूल्य की दुकान आने से सभी ग्रामीणजनो मैं खुशी की लहर इस उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक वीरसिंह भूरिया जनपद एवं ब्लॉक अध्यक्ष गेंदाल डामोर काकनवानी ब्लॉक अध्यक्ष रमेश भटेरा सरपंच प्रकार गरवाल राजेश मेडा एवं समस्त कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे
