स्वच्छ सर्वेक्षण में 5 बार देश में नंबर वन आने के बाद अब दुनिया भर में इंदौर के नागरिकों की जागरूकता की मिसालें दी जाती हैं , अब हमें इसे हमेशा कायम रखना है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के लिए सर्वे टीम इंदौर शहर में मौजूद है, ये टीम कभी भी कही भी पहुँच जाती है , लिहाज़ा अपने घर , दफ़्तर , फेक्ट्री या अन्य जगह कहीं भी किसी को भी कचरा फेंकने या गंदगी न करने दें .अगर कोई ऐसा करता नजर आए तो उसे अवश्य टोकें . हमारा ये छोटा सा प्रयास लगातार छटवीं बार भी हमारे इन्दौर को देश में नम्बर वन बनाने में पूर्ण सहयोग करेगा और हम छक्का लगाएंगे भी क्योंकि स्वच्छता अब हमारी यूएसपी भी है
🙏 🙏
