उज्जैन 31,मार्च 2022 गुरुवार को औदुंबर ब्राह्मण समाज उज्जैन का होली मिलन समारोह एवं फाग उत्सव का कार्यक्रम महर्षि परशुराम आश्रम ट्रस्ट भेरूगढ़ रोड पिपली नाका उज्जैन पर रखा गया जिसमें बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित हुए जानकारी देते हुए संस्था सचिव पंडित अभिजीत दुबे ने बताया कि भजन मंडली ने राधा कृष्ण के साथ खूब जमकर नृत्य किया फूलों एवं गुलाल के साथ होली खेली मानो ऐसा लग रहा है कि स्वयं राधा कृष्ण होली खेलने आश्रम पर आ गए हैं चुकी उज्जैन महाकाल की नगरी है गुरु सांदीपनि का स्थान है इसलिए फाग उत्सव का उज्जैन में ज्यादा महत्व है

औदुंबर ब्राह्मण समाज का हमेशा से एक अनूठा आयोजन रहता है जिससे समाज में संदेश जाता है इस बार समाज ने 51 बट्टको के साथ होली का आयोजन रखा सनातन संस्कृति परंपरा के अनुसार फाग उत्सव मनाया जिसमें यह संदेश दिया गया की बेटी है तो कल है बेटी को पढ़ाओ लिखाओ शिक्षित बनाओ ताकि आगे जाकर वह अपने पैरों पर खड़ी हो सके समाज में नारी का एक उत्तम स्थान है जिसको वह पा सके इस अवसर पर मुख्य रूप से आश्रम के अध्यक्ष पंडित देवकीनंदन जोशी, महासभा अध्यक्ष श्रीमती कौशल दुबे, सचिव पंडित अभिजीत दुबे ,भगवान वामन जन्मोत्सव समिति महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रानी दुबे ,श्यामसुंदर जोशी ,मंजू जोशी, आचार्य पंडित सुनील शर्मा ,आदि उपस्थित थे ज्ञात हो कि महर्षि परशुराम आश्रम पर गुरुकुल संचालित होता है जिसमें बटुको को वेद विद्या सनातन धर्म संस्कृति के बारे में पढ़ाया जाता है अंत में आभार संस्था सचिव पंडित अभिजीत दुबे ने माना
