दुकान में चल रही थी दिवाली की खरीदारी, तभी गायब हुए करीब 1.2 किलो सोने के झुमके, देखिए CCTV वीडियो
Spread the loveजगदलपुर। संजय मार्केट के पास मोती...
Spread the loveजगदलपुर। संजय मार्केट के पास मोती...
Spread the loveगरियाबंद, छत्तीसगढ़। देवभोग थाना पुलिस ने...
Spread the loveबस्तर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्तर...
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में दिपावली के दिन एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां यात्रियों से भरी बस और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई और वहीं बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए।
यह हादसा NH-43 पर रविवार सुबह 5 बजे के आसपास हुआ। बताया जा रहा है कि रॉयल बस पटना से रायपुर जा रही थी। इसी दौरान कुनकुरी के सलियाटोली में ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई।
बस यात्री सुरक्षित
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और ट्रक के बरखच्चे उड़ गए। वहीं इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई और बस में सवार यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू में जुटी और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी।
