दुकान में चल रही थी दिवाली की खरीदारी, तभी गायब हुए करीब 1.2 किलो सोने के झुमके, देखिए CCTV वीडियो
Spread the loveजगदलपुर। संजय मार्केट के पास मोती...
Spread the loveजगदलपुर। संजय मार्केट के पास मोती...
Spread the loveगरियाबंद, छत्तीसगढ़। देवभोग थाना पुलिस ने...
Spread the loveबस्तर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्तर...
राई (सोनीपत)। सोनीपत में कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग ने चार मंजिला इस फैक्ट्री को पूरी तरह से अपनी चपेट में लिया हुआ है। दमकल विभाग के कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। फैक्ट्री में स्टील के बर्तन बनते हैं।
जानकारी के अनुसार, दमकल विभाग को सुबह करीब 5 बजे सूचना मिली कि कुंडली में दिल्ली सीमा के निकट स्थित स्टील के बर्तन बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लग गई है।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग की भीषणता देखते हुए अन्य स्टेशनों से भी फायर टेंडरों को मौके पर बुलाया है।
आग पर काबू पाने में जुटी टीम
जानकारी के अनुसार, 10-12 फायर टेंडरों की मदद से दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हैं। आग की विकरालता की वजह से 5 घंटे बाद भी राहत कर्मी फैक्ट्री के अंदर प्रवेश पाने में असमर्थ हैं। मौके पर मौजूद दमकल कर्मियों के अनुसार, लगभग पूरी फैक्ट्री में आग है। फैक्ट्री के अंदर सामान होने की वजह से आग बेकाबू है।
