एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी
Spread the loveमुंबई, आज के समय में, ग्राहकों...
Spread the loveमुंबई, आज के समय में, ग्राहकों...
Spread the loveद पार्क इंदौर के एपिसेंटर में...
Spread the love ‘GEN-Z Charcha’ का आयोजनइंदोरीएक्स (IndoriX),...
भोपाल, 25 अक्टूबर । मध्य प्रदेश में दिवाली से पहले मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। 28 अक्टूबर को प्रदेश के पूर्वी हिस्से में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश, गरज-चमक और बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस बीच रात के तापमान में गिरावट से ठंड का असर भी बढ़ने लगा है। कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय है। आने वाले दिनों में इसके तीव्र होकर डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। इसका असर मध्य प्रदेश के मौसम पर भी दिखाई देगा। 28 अक्टूबर को प्रदेश के करीब आधे हिस्से में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश के आसार जताए हैं।
वहीं, ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, उमरिया, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इन इलाकों में बादल छाए रहने का भी अनुमान है। दूसरी ओर, भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और उज्जैन संभाग में मौसम साफ रहने की संभावना है। यहां दिन के समय धूप खिली रहेगी।
प्रदेश में अगले तीन दिन तक बारिश की संभावना नहीं है। इसके बाद 28 अक्टूबर से नए मौसम सिस्टम के प्रभाव से कई इलाकों में मौसम बदल सकता है। दिवाली से पहले बारिश का यह दौर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों को प्रभावित कर सकता है। प्रदेश में बारिश का दौर थमने के बाद रात के तापमान में गिरावट आई है। बीती रात कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा इंदौर में 13.4 डिग्री, अमरकंटक में 13.6 डिग्री, दमोह और पचमढ़ी में 14 डिग्री, जबकि शाजापुर और बैतूल में 14.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
रात के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। अमरकंटक, मलाजखंड, शिवपुरी, बैतूल और पचमढ़ी में अधिकतम तापमान 27.4 से 29.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने बताया कि अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में प्रदेश में बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है। नए सिस्टम का असर उत्तर-पश्चिमी हिस्से में भी दिखाई देने की संभावना है। इसके साथ ही रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है। इस तरह अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के साथ ठंड का असर भी बढ़ने के आसार हैं।
