ऑडी इंडिया ने लॉन्च की ऑल-न्यू ऑडी Q3
Spread the love मुंबई,21अक्टूबर 2026: जर्मनी की लग्जरी...
Spread the love मुंबई,21अक्टूबर 2026: जर्मनी की लग्जरी...
Spread the love ई-कॉमर्स डिलीवरी पर जीएसटी को...
Spread the love *पूज्य मोरारी बापू की पावन...
नई दिल्ली, 21 अक्टूबर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना जिन उद्देश्यों और विचारों को लेकर की गई थी, वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनसंघ के विचार देश की राजनीति और शासन व्यवस्था को दिशा दे रहे हैं।
भाजपा के पूर्ववर्ती संगठन- भारतीय जनसंघ की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम के दौरान नितिन नवीन ने पत्रकारों से कहा कि यह सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा एक विशेष उद्देश्य और मिशन के साथ स्थापित जनसंघ ने अपनी यात्रा के 75 वर्ष पूरे कर लिये है। उन्होंने इस यात्रा को सफल बताते हुए कहा कि जनसंघ ने जिन विचारों और लक्ष्यों के साथ अपनी शुरुआत की थी, वे आज भी देश की राजनीति और शासन व्यवस्था को दिशा दे रहे हैं।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जनसंघ की स्थापना के पीछे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की जड़ों को मजबूत करना, ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को आगे बढ़ाना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य थे। इसके साथ ही पारदर्शी सरकार और सुशासन की व्यवस्था स्थापित करना भी जनसंघ के मूल विचारों में शामिल रहा है। इन उद्देश्यों को पूरा करने की दिशा में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में काम किया जा रहा है। सरकार की योजनाओं के जरिए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने और सुशासन को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
नितिन नवीन के मुताबिक जनसंघ की विचारधारा और उसके मूल उद्देश्यों को आगे बढ़ाना पार्टी की राजनीतिक यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने जनसंघ के 75 वर्ष पूरे होने को इस विचारधारा की लंबी यात्रा और उसके उद्देश्यों की प्रासंगिकता से जोड़कर देखा।
उल्लेखनीय है कि भारतीय जनसंघ की स्थापना 21 अक्टूबर 1951 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी।
