GWALIOR TRUCK ACCIDENT : मौत बनकर दौड़ा ट्रक, 15 की जान गई!
Spread the loveग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला...
Spread the loveग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला...
Spread the loveरायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...
Spread the loveनई दिल्ली, 18 अक्टूबर। विदेशमंत्री डॉ....
बस्ती, 18 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की पूज्य माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बस्ती जिले के ग्राम तेलियाजोत स्थित हरीश द्विवेदी के पैतृक आवास पहुंचे। जहां उन्होंने दिवंगत माताजी यशोदा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उनके प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, जिला प्रभारी सत्येंद्र सिन्हा, विधायक हरैया अजय सिंह, दयाराम चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा श्याम बिहारी गौड़, पूर्व विधायक रूधौली संजय जायसवाल, भावेश पाण्डेय, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा डॉ रोली सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह सहित अन्य गणमान्यजनों ने पूज्य माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
