नमित मल्होत्रा, नितेश तिवारी और रॉकिंग स्टार यश ने की ‘रामायण’ के ग्लोबल कैंपेन की घोषणा, कल रिलीज़ होगा इंटरनेशनल ट्रेलर
Spread the loveमुंबई, भारत से पूरी दुनिया तक”:...
Spread the loveमुंबई, भारत से पूरी दुनिया तक”:...
Spread the love इंदौर/देवास, 14 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love नई दिल्ली, 14 अक्टूबर ।...
दरभंगा, 14 अक्टूबर । दरभंगा जिले के नेहरा थाना पुलिस ने राजमिस्त्री सुबोध दास को उनकी मोटरसाइकिल की डिक्की से चोरी हुए पांच लाख रुपये बुधवार को वापस सौंप दिए। न्यायालय के आदेश पर नेहरा थानाध्यक्ष मोती कुमार ने थाना परिसर में राशि उन्हें हस्तगत कराई। मेहनत की कमाई वापस मिलने पर सुबोध दास और उनके परिजनों के चेहरे पर खुशी छा गई। इसके बाद थानाध्यक्ष ने पुलिस सुरक्षा में उन्हें घर तक पहुंचाया।
पुलिस ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों, मानवीय सूचना और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर महज चार दिनों के भीतर चोरी की इस घटना का उद्भेदन कर लिया था। चोरी की पूरी राशि कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुरावगंज निवासी प्रभु यादव के पुत्र ऋतिक कुमार के घर से बरामद की गई थी।
बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे थे सुबोध दास
25 सितंबर को बहेड़ा थाना क्षेत्र की अमैठी पंचायत के नमती गांव निवासी राजमिस्त्री सुबोध दास सकरी चीनी मिल स्थित एसबीआई शाखा से पांच लाख रुपये की निकासी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान नेहरा लुल्हवा चौक के पास उन्होंने सड़क किनारे मोटरसाइकिल खड़ी की और पेशाब करने चले गए। इसी बीच बैंक से ही उनका पीछा कर रहे चोरों ने मोटरसाइकिल की डिक्की से रुपये निकाल लिए और फरार हो गए।
घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तकनीकी व अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरी की गई पूरी राशि बरामद कर ली। न्यायालय के आदेश के बाद बुधवार को राशि उसके वास्तविक मालिक को लौटा दी गई।
पुलिस के प्रति जताया आभार
अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने पर सुबोध दास और उनके परिजनों ने नेहरा थाना पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। राशि की बरामदगी और वापसी से परिवार को बड़ी राहत मिली है।
