RPF के 42वें स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट अधिकारी-जवान सम्मानित, सेगवे परेड ने मोहा मन
Spread the loveरायपुर. रेलवे सुरक्षा बल ने उत्साह...
Spread the loveरायपुर. रेलवे सुरक्षा बल ने उत्साह...
Spread the loveमातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मिल...
Spread the loveमहतारी वंदन और सुकन्या समृद्धि योजना...
दरभंगा, 12 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के शिवनगर घाट–कोरथू सड़क किनारे स्थित सोनहद गांव में छेदी पासवान और एक अज्ञात व्यक्ति के बीच हुए विवाद को लेकर स्वतंत्र लेखक मनीष कुमार ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर जांच करने और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है।
मनीष कुमार ने कहा कि किसी भी विवाद का समाधान निष्पक्ष जांच और कानून के अनुरूप कार्रवाई से ही संभव है। उन्होंने हरिनगर जैसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन से सतर्कता बरतने तथा समय रहते विवादों का समाधान करने का आग्रह किया, ताकि क्षेत्र में शांति और सामाजिक सौहार्द बना रहे।
उन्होंने दरभंगा जिले में पासवान समाज से जुड़े विवादों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है कि ऐसे मामले किन परिस्थितियों में सामने आ रहे हैं। अन्य दलित समुदायों के लोगों के साथ भी यदि ऐसी घटनाएं हुई हैं, तो उनकी जानकारी सामने आनी चाहिए। सभी मामलों की निष्पक्ष जांच से ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकती है और किसी भी समुदाय के साथ अन्याय रोकने में मदद मिलेगी।
स्वतंत्र लेखक मनीष कुमार ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
