युवा शक्ति ही करेगी विकसित और सशक्त भारत का निर्माण : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
Spread the loveजेन नेक्स्ट संवाद में जेन-जी और...
Spread the loveजेन नेक्स्ट संवाद में जेन-जी और...
Spread the loveदीपिका पादुकोण का जाना माना चैरिटी...
Spread the loveपहला प्यार दूसरी बार’ के नए...
बर्थडे स्पेशल: राकुल प्रीत सिंह की खूबसूरती, वर्सेटिलिटी और स्क्रीन प्रेजेंस जानें क्यों बनाती है उनकी शूर्पणखा कास्टिंग को दिलचस्प*रकुल प्रीत सिंह एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो लंबे समय से यह साबित करती आ रही हैं कि वे अलग-अलग इंडस्ट्रीज़ में कमर्शियल एंटरटेनर से लेकर रोमांटिक कॉमेडी और कंटेंट-बेस्ड फिल्म्स में खुद को बड़ी आसानी से ढाल लेती हैं। ऐसे में अब जब एक्ट्रेस अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं, तब सभी की निगाहें उनकी आने वाली फिल्म में निभाए जाने वाले बेहद आकर्षक किरदार पर टिकी हुई है। जी हां, हम बात कर रहे हैं नितेश तिवारी द्वारा डायरेक्टेड सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्म रामायणम् में शूर्पणखा के किरदार के बारे में। रकुल ने भारत के सबसे जाने माने महाकाव्यों में से एक की दुनिया में कदम रखते हुए, एक ऐसे किरदार को निभाने के लिए चुना है, जो कहानी में बेहद खास जगह रखता है। फिल्म में अपने अलग तरह के इस किरदार के साथ रकुल अपने टैलेंट के एक और नए पहलू को दर्शकों के सामने पेश करने वाली हैं। *1. खूबसूरती संग ग्रेस और कैरेक्टर अपील की हैं सही मिसाल*रकुल प्रीत सिंह अपनी खूबसूरती से लेकर ग्रेस और कैरिस्मेटिक पर्सनेलिटी के जबरदस्त कॉम्बिनेशन से शूर्पणखा के अपने किरदार में कई दिलचस्प खूबियों का मेल लेकर आती हैं। उनका यह किरदार उन्हें प्रेजेंस, पर्सनेलिटी और इंटेंसिटी का जबरदस्त मेल पेश करने का मौका देता है। इस किरदार में दर्शक एक्ट्रेस को देखने के लिए उत्साहित हैं, जिससे उनकी यह कास्टिंग एक इकॉनिक किरदार के लिए बेहद खास बन गई है।*2. एक्टिंग की वर्सेटिलिटी से भरपूर दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस*रकुल ने अपनी खूबसूरती के अलावा, स्क्रीन पर लाइट हार्टेड एंटरटेनर हो या फिर इमोशन से भरी फिल्म के जरिए सभी को अपनी काबिलियत के दम पर अपनी तरफ आकर्षित किया है। उनके कॉन्फिडेंस, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और हिंदी संग साउथ सिनेमा के अनुभव की वजह से रकुल शूर्पणखा के किरदार को एक अलग स्तर पर पहुंचाने वाली हैं। बता दें कि एक्ट्रेस द्वारा निभाया जा रहा किरदार महाकाव्य में बहुत अहम है।*3. रामायणम् की भव्य दुनिया में एंट्री है करियर के लिए सबसे बड़ी टर्निंग प्वाइंट*रकुल प्रीत सिंह रामायणम् का हिस्सा बनकर एक ऐसी कहानी को बड़े पैमाने पर फिल्म के रूप में पेश करने के लिए जुड़ गई हैं, जिसने कई पीढ़ियों से भारतीय सांस्कृतिक सोच को आकार दिया है। भारतीय एंटरटेनमेंट जगत में कई इंडस्ट्रीज़ में अपने करियर को आकार देने वाली एक्ट्रेस के लिए, इतनी मशहूर कहानी का हिस्सा बनना एक अहम और बड़ा अध्याय हो सकता है, जो उन्हें दर्शकों के सामने एक बिल्कुल नई और फ़िल्मी दुनिया में पेश करेगा।*4. ज्यादा पेचीदा किरदार को समझने का मौका* शूर्पणखा का किरदार महाकाव्य में केवल एक पात्र से कहीं बढ़कर होने के साथ अहम है। कहानी में राम और लक्ष्मण के साथ शूर्पणखा का सामना कहानी में एक जरूरी और बड़ा मोड़ लेकर आता है, यही राम और रावण के साथ शुरू होने वाले घटनाओं की कड़ी की शुरुआत बनता है जिनसे कहानी एक महायुद्ध तक पहुंचती है। इस तरह के अहम किरदार को निभाना रकुल को नई ऑपर्च्युनिटी को समझने का मौका देती है जैसे इमोशनल कॉम्प्लेक्सिटी, ड्रामेटिक इंटेंसिटी, और किरदार जो ऑन स्क्रीन नजर आने वाले किरदारों से बेहद अलग है। *5. इंडियन सिनेमा में उनके सफर ने हासिल किया नया मुकाम*रकुल प्रीत सिंह ने तेलुगु सिनेमा में खुद को स्थापित करने से लेकर बॉलीवुड में जाना पहचाना चेहरा बनने तक, अपनी फिल्मोग्राफी को जॉनर्स से लेकर भाषा तक आगे बढ़ाया है। रामायणम् जैसे लार्ज स्केल माइथोलॉजिकल कहानी में शामिल होने की वजह से रकुल अपने सफर को और मजबूती दे रही हैं। इससे वह भारत की सबसे ज्यादा मानी और पसंद की जाने वाली कहानियों में से एक पर आधारित भूमिका निभाते हुए अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच पाएंगी।राकुल प्रीत सिंह जैसे ही अपने जन्मदिन का जश्न मना रही हैं, रामायणम् में शूर्पणखा के किरदार में उनकी सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली भूमिका उनके करियर को लेकर चल रही चर्चा में एक दिलचस्प आयाम जोड़ती है। रामायणम् की भव्यता, इस महाकाव्य के सांस्कृतिक महत्व और किरदार की ड्रामेटिक ऑपर्च्युनिटीज को देखते हुए, यह भूमिका उनके सफर में एक यादगार पड़ाव बन सकती है। दर्शक इस फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं, ऐसे में राकुल की इस पौराणिक दुनिया में एंट्री उनके आने वाले जन्मदिन को उनके अब तक के सबसे अलग परफॉर्मेंसेस में से एक की झलक देखने का सही मौका बनाती है।
