युवा शक्ति ही करेगी विकसित और सशक्त भारत का निर्माण : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
Spread the loveजेन नेक्स्ट संवाद में जेन-जी और...
Spread the loveजेन नेक्स्ट संवाद में जेन-जी और...
Spread the loveदीपिका पादुकोण का जाना माना चैरिटी...
Spread the loveपहला प्यार दूसरी बार’ के नए...
एसएस राजामौली के बर्थडे के मौके पर, महेश बाबू ने उन्हें दिल से बधाई दी और अपनी आने वाली बड़ी एक्शन-एडवेंचर फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर अपनी खुशी ज़ाहिर की, जो अप्रैल 2027 में रिलीज़ होने वाली है।_विजनरी फिल्म मेकर एसएस राजामौली के जन्मदिन के खास मौके पर, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से लेकर दुनिया भर के लाखों फैंस द्वारा उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। बता दें कि इस खास दिन के मौके सुपरस्टार महेश बाबू ने फिल्म मेकर को सबसे पहले सोशल मीडिया पर इस मास्टर डायरेक्टर के लिए दिल छू लेने वाला संदेश साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने बड़े प्रोजेक्ट की एक नई बिहाइंड-द-सीन्स की झलक भी पेश की है।महेश बाबू ने अपने दिल छू लेने वाले पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, “@ssrajamouli सर, आपको अब तक का सबसे यादगार जन्मदिन मुबारक हो… मैं यह देखने के लिए और इंतज़ार नहीं कर सकता कि दुनिया हमारे साथ मिलकर बनाई जा रहे काम को कब देखेगी।” https://www.instagram.com/stories/urstrulymahesh/4004633738738663295?utm_source=ig_story_item_share&vrfl=aXJlOG0zdWt3bnM1बर्थडे पोस्ट ने दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट को एक अलग लेवल पर पहुंचा दिया है। ऐस में उनकी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ को देखने को लेकर बनी एक्साइटमेंट का माहौल गरमाता नजर आ रहा है। एस.एस. राजामौली द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में महेश बाबू ‘रुद्र’ के किरदार में हैं, जबकि उनके साथ प्रियंका चोपड़ा जोनास ‘मंदाकिनी’ और पृथ्वीराज सुकुमारन भी स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। कहना गलत नहीं होगा कि यह फिल्म सबसे ज़्यादा इंतज़ार किए जाने वाले प्रोजेक्ट्स में से एक है।वाराणसी की पवित्र संस्कृति और धार्मिक कहानियों पर आधारित इस बड़ी एक्शन-एडवेंचर फिल्म को बहुत बड़े स्तर पर बनाया गया है। इसमें एम.एम. कीवानी का संगीत है और इसकी शूटिंग दुनिया भर के कई देशों में हुई है। फिल्म ‘वाराणसी’ 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।फिल्म की टीम अब जैसे-जैसे इस भव्य प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही है, महेश बाबू का बर्थडे का संदेश इस बात की ज़बरदस्त याद दिलाता है कि राजामौली और उनकी कोर कास्ट, दुनिया भर के दर्शकों के लिए कुछ वाकई शानदार तैयार कर रही है।
