साइबर अपराधों से सुरक्षा के लिए जनभागीदारी जरूरी, साइबर जागरूकता को जनआंदोलन बनाना होगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय साइबर जागृति अभियान...
Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय साइबर जागृति अभियान...
Spread the loveसेवा, सुशासन और जनकल्याण के 25...
Spread the love नई दिल्ली, 10 अक्टूबर ।...
दरभंगा, 10 अक्टूबर । गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़ में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू), दरभंगा की टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। इसके साथ ही टीम ने लगातार छठी बार अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
एलएनएमयू ने लीग चरण में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय को 35-24, सीवी रमन विश्वविद्यालय को 31-30 और पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय को 43-25 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विजेता टीम को छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज की अतिरिक्त सचिव डॉ. ममता अग्रवाल और गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के कुलपति ने ट्रॉफी प्रदान की।
एलएनएमयू के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने टोली प्रबंधक डॉ. प्रियंका राय को बधाई दी। डॉ. राय ने जीत का श्रेय खिलाड़ियों के परिश्रम, अनुशासन और टीम भावना को दिया। अब टीम 11 से 14 जनवरी, 2027 तक तमिलनाडु के अलगप्पा विश्वविद्यालय में होने वाली अखिल भारतीय प्रतियोगिता की तैयारी करेगी।
खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशक प्रो. अजय नाथ झा और खेल प्रभारी अमृत कुमार झा ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी।
—————
