युवा शक्ति ही करेगी विकसित और सशक्त भारत का निर्माण : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
Spread the loveजेन नेक्स्ट संवाद में जेन-जी और...
Spread the loveजेन नेक्स्ट संवाद में जेन-जी और...
Spread the loveदीपिका पादुकोण का जाना माना चैरिटी...
Spread the loveपहला प्यार दूसरी बार’ के नए...
सीवान, । दरौंदा थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। शुक्रवार की शाम जलालपुर और कमला चौक के बीच बाइक सवार दो अपराधियों ने हथियार के बल पर एक स्वर्ण व्यवसायी को घेरकर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी लूट लिये। विरोध करने पर अपराधियों ने पिस्टल के बट से हमला कर व्यवसायी को घायल कर दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी महाराजगंज की ओर फरार हो गये। सरेशाम हुई इस लूट की घटना से इलाके में दहशत फैल गयी है, वहीं स्वर्ण व्यवसायियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार, जलालपुर निवासी शिवजी प्रसाद के पुत्र रत्नेश कुमार चनचौरा बाजार में शिव ज्वैलर्स नाम से आभूषण की दुकान चलाते हैं।
शुक्रवार की शाम करीब 6:30 बजे दुकान बंद करने के बाद वह बाइक से अपने घर जलालपुर लौट रहे थे। इसी दौरान जलालपुर और कमला चौक के बीच बाइक सवार दो अपराधियों ने ओवरटेक कर उन्हें घेर लिया।
अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर उनके पास मौजूद जेवरात और नकदी लूटने का प्रयास किया। रत्नेश कुमार ने जब लूटपाट का विरोध किया, तो बदमाशों ने पिस्टल के बट से उन पर हमला कर दिया। इसके बाद अपराधी लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी लेकर बाइक से महाराजगंज की ओर भाग निकले।
घटना की सूचना मिलते ही दरौंदा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में छानबीन कर रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक अपराधियों की गिरफ्तारी की जानकारी नहीं मिली थी।
सरेशाम स्वर्ण व्यवसायी से हुई इस लूट ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और व्यवसायियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिये हैं। स्थानीय लोगों के बीच भी घटना को लेकर भय का माहौल है।
