Aaj ka Panchang 7 October 2026: आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 7 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 7 October 2026:...
Spread the loveइंदौर। नवरात्रि के रंग में रंगने...
Spread the loveउज्जैन: जिले में चोरी की वारदातों...
नई दिल्ली, 06 अक्टूबर । शेयर बाजार हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भी बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ। बाजार के दोनों प्रमुख संवेदी सूचकांक में तेजी रही। सेंसेक्स 685 अंक उछलकर 73,068 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 220 अंकों का इजाफा हुआ।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी की तेजी के साथ 73,067.81 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी बढ़कर 22,776.10 के स्तर पर बंद हुआ।
निवेशकों को बिकवाली के दबाव में कमी आने से कुछ राहत मिली। बाजार में यह तेजी व्यापक स्तर पर देखी गई। आरआईएल और एचयूएल के शेयरों में तीन फीसदी की जोरदार वृद्धि दर्ज की गई। भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे कमजोर होकर 96.43 पर बंद हुआ है। हालांकि, बाजार की चुनौतियां अभी बनी हुई हैं, जिससे निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले बीएसई का सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की उछाल के साथ 72,382.47 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ 22,555.75 अंक पर बंद हुआ था।
