फटा पटाखा’ में यामी गौतम धर ने जॉम्बीज के साथ जमाई पार्टी की महफिल, ‘नई नवेली’ का दूसरा गाना हुआ रिलीज।
Spread the love अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और कलर...
Spread the love अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और कलर...
Spread the love फ़िल्ममेकर लव रंजन शुरुआत से...
Spread the love पटना/दरभंगा। आश्विन शुक्ल दशमी अर्थात्...
नई दिल्ली/चंडीगढ़, 06 अक्टूबर । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी से जुड़े कथित रिश्वत मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाबी फिल्म निर्माता अमरदीप सिंह ग्रेवाल को समन जारी किया है। उन्हें वित्तीय लेनदेन और विदेशी मुद्रा से जुड़े मामलों की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
ईडी ने बताया कि अमरदीप सिंह ग्रेवाल मैसर्स ईस्ट सनशाइन प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं और पंजाबी फिल्म उद्योग से जुड़े हैं। वह वर्ष 2023 की फिल्म ‘मौजां ही मौजां’ और वर्ष 2022 की ‘स्नोमैन’ समेत कई फिल्मों के निर्माण और वितरण से जुड़े रहे हैं।
इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी पर एक आपराधिक मामले को दबाने के एवज में कथित रूप से रिश्वत मांगने के आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों को मुख्यमंत्री की पत्नी पहले ही निराधार और राजनीति से प्रेरित बताते हुए खारिज कर चुकी हैं। मामले को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और उच्च न्यायालय में शिकायतें भी दर्ज होने की बात सामने आई है।
