फटा पटाखा’ में यामी गौतम धर ने जॉम्बीज के साथ जमाई पार्टी की महफिल, ‘नई नवेली’ का दूसरा गाना हुआ रिलीज।
Spread the love अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और कलर...
Spread the love अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और कलर...
Spread the love फ़िल्ममेकर लव रंजन शुरुआत से...
Spread the love पटना/दरभंगा। आश्विन शुक्ल दशमी अर्थात्...
अररिया 06 अक्टूबर।सेवा संकल्प अभियान के तहत आमजनों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उनके स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंडों में तीन दिवसीय आयोजित सेवा सेतु शिविर–सरकार आपके द्वार के पहले दिन मंगलवार को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव व जिला प्रभारी सचिव मो. सोहैल और जिलाधिकारी विनोद दूहन ने नरपतगंज में निरीक्षण किया।इस दौरान दोनों अधिकारियों ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं, कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी सेवाओं की जानकारी आमजनों को उपलब्ध कराई गई। पात्र लाभुकों से विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन भी प्राप्त किए गए। इस अवसर पर प्रभारी सचिव एवं जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन एवं शिकायत का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य केवल योजनाओं की जानकारी देना ही नहीं, बल्कि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का वास्तविक लाभ दिलाना तथा उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना है। मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी समेत प्रखंड स्तर के अधिकारी मौजूद थे।
