फटा पटाखा’ में यामी गौतम धर ने जॉम्बीज के साथ जमाई पार्टी की महफिल, ‘नई नवेली’ का दूसरा गाना हुआ रिलीज।
Spread the love अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और कलर...
Spread the love अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और कलर...
Spread the love फ़िल्ममेकर लव रंजन शुरुआत से...
Spread the love पटना/दरभंगा। आश्विन शुक्ल दशमी अर्थात्...
दरभंगा, 06 अक्टूबर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने मंगलवार को दरभंगा सदर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय रानीपुर एवं मॉडल प्लस-2 जनता उच्च विद्यालय जीवछघाट में आयोजित सहयोग व सेवा सेतु शिविर का जायजा लिया। उन्होंने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित एवं समयबद्ध समाधान का भरोसा दिलाया।
सरावगी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है। 6, 7 एवं 8 अक्टूबर को सभी प्रखंडों में आयोजित सेवा सेतु शिविरों में लोग अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दे सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन में परेशानी होने पर लिखित आवेदन भी स्वीकार किया जाएगा। अधिकारियों द्वारा ऐसे आवेदनों को 24 घंटे के भीतर सीएम पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा तथा 30 दिनों के अंदर उसके निष्पादन का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि समाधान से संतुष्ट नहीं होने पर आवेदक सीएम पोर्टल के माध्यम से पुनः शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ऐसी शिकायतों की मुख्यमंत्री स्तर पर समीक्षा की जाएगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शिक्षा के क्षेत्र में हुए बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब प्रत्येक पंचायत में प्लस-2 विद्यालय तथा सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उच्चतर शिक्षण संस्थानों में नामांकन की संख्या 2005 के करीब 3.70 लाख से बढ़कर अब लगभग 27 लाख हो गई है। सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से 24 घंटे शैक्षणिक सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है।
उन्होंने कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण कर वहां की स्थिति का जायजा लिया तथा बीडीओ को कायाकल्प योजना के तहत आवश्यक मरम्मत का एस्टिमेट तैयार कर भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने पात्र लोगों से राशन कार्ड के लिए आवेदन करने तथा जनप्रतिनिधियों से आम लोगों की समस्याओं को सीएम पोर्टल पर दर्ज कराने में सहयोग करने की अपील की।
