अपने किरदार की तैयारी को लेकर बोलीं यामी गौतम, बताया कैसे अपनाया है ‘मोहिनी’ का अलग अंदाज
Spread the love अवस्थी परिवार में आपका स्वागत...
Spread the love अवस्थी परिवार में आपका स्वागत...
Spread the love राशिफल : 06 अक्टूबर, 2026...
Spread the love भारत के मशहूर ट्रेड एनालिस्ट...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित 570 करोड़ रुपये के कोयला लेवी मामले में विशेष अदालत ने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, रामगोपाल अग्रवाल, आईएएस अधिकारी जयप्रकाश मौर्य और दीपेश टांक समेत नौ आरोपियों को समन जारी किया है। सभी को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो मामले में अंतिम आरोपपत्र दाखिल करने की तैयारी में है।
जांच एजेंसियों के अनुसार, कोयला परिवहन से जुड़े परमिट की प्रक्रिया में बदलाव के बाद कथित अवैध वसूली का नेटवर्क बनाया गया। आरोप है कि प्रति टन रकम वसूलकर उसे नेताओं और अधिकारियों तक पहुंचाया जाता था। जांच में कथित तौर पर चुनावी खर्च, संपत्ति और आभूषण खरीद में रकम के इस्तेमाल के दावे भी सामने आए हैं। मामले में कई अधिकारियों और कारोबारियों की भूमिका की भी जांच चल रही है।
