Aaj Ka Panchang: दशमी तिथि पर ये समय रहेगा खास, जानें राहुकाल और दिशाशूल का टाइम
Spread the love5 अक्टूबर 2026 सोमवार को आश्विन...
Spread the love5 अक्टूबर 2026 सोमवार को आश्विन...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 2026: आज का...
Spread the loveइंदौर, । खंडवा रोड स्थित टपाल...
इंदौर, । खंडवा रोड स्थित टपाल घाटी के असरावद खुर्द क्षेत्र अंतर्गत ग्वाला कॉलोनी में रविवार को श्री न्यू चैतन्य शिव शक्ति दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले नवरात्रि गरबा महोत्सव के स्थल का वैदिक विधि-विधान से भूमि पूजन संपन्न हुआ। 4 अक्टूबर को शाम 5 बजे हुए भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि भानु प्रताप सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्र के ग्रामवासी, श्रद्धालु और बड़ी संख्या में बालिकाएं मौजूद रहीं। मंत्रोच्चार, पूजन-अर्चन और सामूहिक आरती के साथ गरबा स्थल के भूमि पूजन की रस्म पूरी हुई। आयोजकों के अनुसार भूमि पूजन के साथ ही नवरात्रि गरबा महोत्सव की तैयारियों को औपचारिक रूप से गति मिल गई है। 11 से 19 अक्टूबर तक प्रतिदिन श्री न्यू चैतन्य शिव शक्ति दुर्गा मंदिर परिसर में गरबा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। नौ दिनों तक ऑर्केस्ट्रा पर भक्तिमय गीतों के साथ गरबा गायकों की प्रस्तुतियां होंगी और धर्मप्रेमी जनता एवं बालिकाएं गरबा में शामिल होंगी। महोत्सव के दौरान लकी ड्रॉ के माध्यम से पुरस्कार भी दिए जाएंगे, जिसमें प्रथम पुरस्कार इलेक्ट्रिक स्कूटी, द्वितीय पुरस्कार रेफ्रिजरेटर और तृतीय पुरस्कार वॉशिंग मशीन रखा गया है। आयोजकों के अनुसार पुरस्कार वितरण की व्यवस्था विधायक मधु वर्मा के तत्वावधान से जुड़ी है। इसके बाद 25 अक्टूबर रविवार को शाम 7 बजे से मध्यरात्रि तक विशाल भजन संध्या, माताजी का जागरण और भंडारे का आयोजन होगा। इसी अवसर पर बालिकाओं को पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। आयोजन के संयोजक विधायक मधु वर्मा हैं तथा आयोजन संदीप बिजोरिया एवं मित्र मंडल और श्री न्यू चैतन्य शिव शक्ति दुर्गा मंदिर गरबा मंडल द्वारा किया जा रहा है।
