‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट प्लेस-2026’ में देश-विदेश के टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एजेंट्स और हॉस्पिटैलिटी विशेषज्ञों का संगम
Spread the love बीटूबी बैठकों से छत्तीसगढ़ के...
Spread the love बीटूबी बैठकों से छत्तीसगढ़ के...
Spread the loveकलेक्टर-एसपी ने शिवरीनारायण पहुंचकर बैराज, पुल...
Spread the loveजांजगीर-चांपा। महानदी में पानी बढ़ने और...
फिल्मी दुनिया के सितारे ने की पूजा-अर्चना, प्रशंसकों में दिखा उत्साह

नलखेड़ा। फिल्मी दुनिया के प्रसिद्ध अभिनेता गोविंदा सोमवार को नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे। उन्होंने मां बगलामुखी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां का आशीर्वाद लिया।
इन दिनों गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। इसी बीच गोविंदा का मां बगलामुखी के दरबार में पहुंचना भी चर्चा का विषय रहा। हालांकि, मंदिर में उन्होंने अपने निजी जीवन को लेकर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की और पूरा समय पूजा-अर्चना एवं दर्शन में बिताया।
गोविंदा के मंदिर पहुंचने की खबर मिलते ही उनके प्रशंसकों और श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। लोगों में अभिनेता को देखने और उनका अभिवादन करने को लेकर उत्साह दिखाई दिया। मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए।
गोविंदा ने मां बगलामुखी के समक्ष पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। उनके नलखेड़ा आगमन से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच विशेष उत्साह देखने को मिला।
