बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
Spread the loveसरिया के राहत शिविर में माताओं-बहनों,...
Spread the loveसरिया के राहत शिविर में माताओं-बहनों,...
Spread the love बीटूबी बैठकों से छत्तीसगढ़ के...
Spread the loveकलेक्टर-एसपी ने शिवरीनारायण पहुंचकर बैराज, पुल...
सुपौल, 28 सितंबर । समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय साप्ताहिक सोमवारीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले के विभिन्न विभागों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे, जबकि जिला से बाहर अथवा अन्य स्थानों पर पदस्थापित संबंधित पदाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने न्यायालय वादों, दाखिल-खारिज, जिला जनता दरबार, जन संवाद, राशन कार्ड, एनीमिया अभियान तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना समेत विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। संबंधित पदाधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।
इस दौरान सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पोर्टल के माध्यम से प्राप्त सभी आवेदनों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने लंबित आवेदनों पर विशेष ध्यान देते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा, ताकि आम लोगों को सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। बैठक में प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने जन शिकायतों और ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में गंभीरता बरतने पर जोर दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त इन्द्रवीर कुमार, अपर समाहर्त्ता सच्चिदानंद सुमन, अपर समाहर्त्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विकाश कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी गयानंद यादव, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा विकास कुमार कर्ण, वरीय उप समाहर्त्ता पुष्पा कुमारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के संबंधित पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।
