होर्मुज संकट से ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर दबाव, क्रूड 123 डॉलर के पार; भारत पर बढ़ी चिंता
Spread the loveनई दिल्ली- पश्चिम एशिया में पिछले...
Spread the loveनई दिल्ली- पश्चिम एशिया में पिछले...
Spread the loveरायपुर – गांव में बना अमृत...
Spread the loveरायपुर :- महतारी वंदन योजना महिलाओं...
आइची-नागोया, 28 सितंबर । भारत की पिंकी बलहाराखेल ने एशियाई खेल 2026 में महिलाओं के 78 किलोग्राम कुराश वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर देश का इस खेल में तीसरा एशियाई खेल पदक पक्का कर दिया। पिंकी ने सोमवार को क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की लिम गारम को 3-0 से हराया।
पिंकी ने मुकाबले में शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और 3-0 की जीत के साथ अंतिम चार में जगह बनाई। उनकी जीत के साथ भारत का कुराश में पदक सुनिश्चित हो गया।
2018 एशियाई खेलों में रजत पदक जीत चुकीं पिंकी बलहारा 2022 हांगझोऊ एशियाई खेलों में क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गई थीं। अब उन्होंने शानदार वापसी करते हुए एक बार फिर पदक अपने नाम पक्का कर लिया है।
गणेश मणि रत्नम क्वार्टर फाइनल में
भारतीय तीरंदाज गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु ने पुरुषों की कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में हमवतन साहिल जाधव को बेहद करीबी मुकाबले में 149-148 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
दोनों भारतीय तीरंदाजों के बीच मुकाबला आखिरी चरण तक रोमांचक रहा। गणेश ने दबाव के बीच संयम बनाए रखा और एक अंक के अंतर से जीत दर्ज की। इससे पहले उन्होंने राउंड ऑफ 32 में इंडोनेशिया के खेलसोस्तार अंदारू रिनाल्डी को 144-142 से हराया था।
गणेश अब 1 अक्टूबर को क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे के चेन चिएह-लुन का सामना करेंगे। साहिल ने राउंड ऑफ 32 में मंगोलिया के जामियांगोम्बो पुरेवदोरज को 149-137 से हराया था, लेकिन अगले दौर में उन्हें अपने ही देश के खिलाड़ी से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही पुरुषों की व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा में गणेश भारत के एकमात्र चुनौती पेश करने वाले खिलाड़ी रह गए हैं।
भारतीय तीरंदाजी दल ने टीम स्पर्धाओं में भी शानदार प्रदर्शन किया है। रविवार को हिस्सा लेने वाली भारत की पांचों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई थीं। पुरुष और महिला रिकर्व टीमें, रिकर्व मिश्रित टीम तथा पुरुष और महिला कंपाउंड टीमें अंतिम चार में पहुंच चुकी हैं।
### सर्फिंग में सिवाराज बाहर
भारत के सिवाराज बाबू पुरुषों की शॉर्टबोर्ड सर्फिंग स्पर्धा के तीसरे दौर में फिलीपींस के अल्सिसो जयूआर्ड से 7.83-11.50 से हारकर बाहर हो गए।
