देश में 22 लाख करोड़ रुपये के पेट्रोल-डीजल और गैस आयात को कम करना हमारा मिशनः नितिन गडकरी
Spread the love– केंद्रीय मंत्री गडकरी और मुख्यमंत्री...
Spread the love– केंद्रीय मंत्री गडकरी और मुख्यमंत्री...
Spread the love भोपाल, 25 सितंबर । मध्य...
Spread the love सरकारी भर्तियों के साथ MSME...
नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे सुकुमार, ‘पुष्पा 2’ की बड़ी जीत का मनाया जश्न
सुकुमार की पुष्पा 2: द रूल भारत की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर्स में से एक है, इस फिल्म ने अपनी जबरदस्त बॉक्स ऑफिस सक्सेस को कई बड़े अवॉर्ड्स के साथ जोड़ा है। पुष्पा के लिए अल्लू अर्जुन को नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद, अब सुकुमार को पुष्पा 2 के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलना बहुत बड़ी उपलब्धि है।_सुकुमार भारतीय सिनेमा के सबसे अनोखे फिल्ममेकर्स में से एक हैं, उन्हें उनके खास तरह के कहानी कहने के तरीके, दमदार स्क्रीनप्ले और आगे की सोच रखने वाले डायरेक्शन के लिए जाना जाता है। फिल्ममेकर ने पुष्पा फ्रैंचाइज़ी के जरिए दुनिया भर के दर्शकों के दिलों को जीतने वाला सिनेमैटिक फिनॉमिना बनाया है। बता दें कि उनकी फिल्म पुष्पा 2: द रूल ने न सिर्फ कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं बल्कि अन्य फिल्मों के लिए भी हाई स्टैंडर्ड सेट कर दिया है। ऐसे में पुष्पा 2 के जरिए किए गए अपने सराहनीय काम के लिए फिल्ममेकर ने हाल ही में 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट स्क्रीनप्ले राइटर का अवॉर्ड जीतकर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। नेशनल अवॉर्ड जैसी बड़ी जीत के बाद, हाल के समय में सुकुमार ने स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी का दौरा किया है। बता दें कि यह भारत के सबसे मशहूर जगहों में से एक होने के साथ दुनिया की सबसे ऊँची मूर्ति भी है। बता दें कि इस खूबसूरत लोकेशन पर फिल्ममेकर अकेले नहीं बल्कि अपनी पत्नी थबिथा बंदरेड्डी के साथ पहुंचे। उन्होंने जगह की सराहना करते हुए गर्व जताया और इसे भारत का प्रतीक बताते हुए हर भारतीय को यहां आने की बात कही, साथ इस ट्रिप को उन्होंने एक अच्छा अनुभव भी कहा।https://x.com/IamEluruSreenu/status/2103370896794923294’पुष्पा 2: द रूल’ ने अपनी रिलीज़ के साथ दुनियाभर में धूम मचा दी थी। बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखाते हुए फिल्म ने सिर्फ हिंदी में 800 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड लगभग 1800 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन अपने नाम किया। यह अपनी रिलीज के समय सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बनकर भारत की सबसे बड़ी बन गई। इस तरह से इसने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया, जिसे आज तक कोई भी फिल्म पार नहीं कर पाई है।इस उपलब्धि के साथ सुकुमार ने अपना नाम एक ऐसे फिल्ममेकर के रूप में और मजबूत कर लिया है, जिनका ना सिर्फ फिल्मों को बनाने का अपना अनोखा अंदाज है, बल्कि हाई लेवल पर कहानियां पेश करने में भी वे माहिर हैं। बता दें कि उनकी राइटिंग स्टाइल और डायरेक्शन के तरीके ने ‘पुष्पा’ फ्रेंचाइजी को एक अलग मुकाम दिलाया है। इस तरह से कई भाषाओं और क्षेत्रों में फिल्म देने के बाद उन्होंने दर्शकों के साथ अपना जुड़ाव बनाया है। इतनी बड़ी थिएट्रिकल फिल्म देने वाले सुकुमार अब अपनी अगली डायरेक्टोरियल को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बनाए हुए हैं। दर्शक यह जानने का इंतजार कर रहे हैं कि फिल्ममेकर बड़े पर्दे पर अब क्या नया लेकर आने वाले हैं।
