पुष्पा 2 के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने की खुशी के बीच पत्नी थबिथा बंदरेड्डी संग स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने पहुंचे सुकुमार।
Spread the loveनेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद स्टैच्यू...
Spread the loveनेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद स्टैच्यू...
Spread the loveविकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल...
Spread the loveमुंबई, ज़ी म्यूज़िक द्वारा प्रेज़ेंटेड, ‘भाभी...
मुंबई, संजय लीला भंसाली फिल्म लव एंड वॉर के साथ साल की सबसे बड़ी फिल्म लेकर आने के लिए तैयार हैं और इस तरह दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में बॉलीवुड के तीन बेहद टैलेंटेड और बड़े नाम रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। फिल्म देखने को लेकर दर्शकों की बढ़ती एक्साइटमेंट के बीच संजय लीला भंसाली ने आखिरकार रणबीर कपूर के फर्स्ट लुक पोस्टर को शेयर करते हुए, फिल्म में नजर आने वाली नई और ग्रैंड दुनिया की शानदार झलक पेश कर दी है। पोस्टर में रणबीर का कभी न देखा गया सुपर स्टाइलिश अंदाज देखने मिल रहा है। इस बार भी संजय लीला भंसाली ने हर एक छोटी डिटेल पर अपनी नजर बनाई रखी है, जिसमें साझा किया गया शानदार BGM चारचांद लगा रहा है।पोस्टर आउट होते ही फिल्म में रणबीर कपूर की को-स्टार आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया पर उसकी तारीफ करते हुए लिखा है-“SLB x RK💥फिल्मों में मिलते हैं। लव एंड वॉर। 21 जनवरी, 2027।#LoveAndWar@bhansaliproductions @saregama_official#Ranbir Kapoor @vickykaushal09″https://www.instagram.com/p/DdqJEmCTbje/?stkn=MW1oMXU5aDB3bm5jaw==पोस्टर रिलीज़ के बाद फिल्म में रणबीर कपूर के को-स्टार विक्की कौशल ने भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए उनकी सराहना की है। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है-“लो जी, आ गया! RK…🔥संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी, 2027 को।फिल्मों में मिलते हैं!#LoveAndWar@bhansaliproductions @saregama_official #Ranbir Kapoor @aliaabhatt”https://www.instagram.com/p/DdqJfVPIe3g/?stkn=ZjFkYzMzMDQzZg==SLB द्वारा स्क्रीन पर रोमांस लाते देखना किसी ट्रीट से कम नहीं होता, ऐसे में दर्शक लव एंड वॉर के जरिए लंबे समय के बाद फिर से प्यार का जादू देखने के साथ महसूस करने वाले हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि पोस्टर ने फिल्म की रिलीज़ के लिए एक्साइटमेंट को अलग लेवल पर पहुंचा दिया है।संजय लीला भंसाली की “लव एंड वॉर” में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल्स में हैं। यह 21 जनवरी 2027 को दुनिया भर में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए तैयार है।
