पुष्पा 2 के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने की खुशी के बीच पत्नी थबिथा बंदरेड्डी संग स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने पहुंचे सुकुमार।
Spread the loveनेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद स्टैच्यू...
Spread the loveनेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद स्टैच्यू...
Spread the loveविकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल...
Spread the loveमुंबई, ज़ी म्यूज़िक द्वारा प्रेज़ेंटेड, ‘भाभी...
कांकेर/चारामा। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। मारकाटोला घाट में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 5 लोगों की मौत होने की सूचना है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एक तेज रफ्तार ट्रक डीजे पिकअप वाहन के ऊपर जा चढ़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन में सवार 5 लोगों की मौत होने की सूचना सामने आई है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों और मृतकों की पहचान को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
फिलहाल हादसे को लेकर आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी का इंतजार है। पुलिस की जांच के बाद दुर्घटना से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने की संभावना है।
