धर्मवीर सेवा संस्थान की ‘सार्थक दिवाली’ पहल, सेवा बस्तियों में बच्चों को वितरित किए नए वस्त्र
Spread the loveइंदौर। दीपावली के पावन पर्व पर...
Spread the loveइंदौर। दीपावली के पावन पर्व पर...
Spread the loveप्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष...
धमतरी। जिले के नगरी इलाके में तेज बारिश और आंधी के दौरान बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है
घटना बुधवार देर रात फरसियां-बोड़रा मुख्य मार्ग पर हुई। बताया जा रहा है कि उस समय इलाके में तेज बारिश के साथ गरज-चमक हो रही थी। इसी दौरान सड़क पर मौजूद चार लोग बिजली की चपेट में आ गए।
बिजली गिरने से गिरजा शंकर ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जितेंद्र सिन्हा, पोषण ध्रुव और भूपेश ध्रुव घायल हो गए।
हादसे में तीन घायल
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी को नगरी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद गिरजा शंकर ध्रुव को मृत घोषित कर दिया। तीनों घायलों का इलाज जारी है।
इधर, तेज बारिश और आंधी के कारण जिले में कई जगह पेड़ भी गिर गए। इससे स्टेट हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ और कुछ जगह वाहनों की लंबी कतार लग गई। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।
