यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the loveअनुशासन ही सामान्य सैनिक को असाधारण...
भागलपुर, 23 सितंबर ।
जिले के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला अपनी दो मासूम बेटियों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है।
घटना के बाद से पीड़ित पति गहरे सदमे और चिंता में है। परेशान पति ने इस सिलसिले में मोजाहिदपुर थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर न्याय और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।
पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के मदनचक स्थित अजीत साह के मकान में नीरज कुमार सिन्हा किराए पर रहते हैं। नीरज कुमार सिन्हा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी शादी 12 मई 2021 को बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज हरिजन टोला निवासी उमेश दास की पुत्री रिंकी देवी के साथ हुई थी।
इस शादी से उनकी दो मासूम बेटियां हैं, जिनका पालन-पोषण वे मदनचक स्थित किराए के मकान में कर रहे थे। पीड़ित पति नीरज के मुताबिक, बीते 13 सितंबर 2026 को उनकी पत्नी रिंकी सिन्हा दोनों बच्चियों को अपने साथ लेकर घर से कहीं चली गई।
काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी, तो नीरज ने अपने स्तर से उसकी काफी खोजबीन की। रिश्तेदारों, सगे-संबंधियों और संभावित ठिकानों पर तलाश करने के बाद भी माँ और दोनों बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
नीरज कुमार सिन्हा ने अपने लिखित आवेदन में एक और चौंकाने वाला उल्लेख किया है। उन्होंने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब उनकी पत्नी इस तरह गायब हुई है। इससे करीब चार महीने पहले भी वह बिना बताए घर छोड़कर चली गई थी। उस दौरान मोजाहिदपुर पुलिस को मौखिक रूप से इसकी सूचना दी गई थी। जिसके बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझा-बुझाकर समझौता करा दिया गया था। लेकिन, समझौते के महज कुछ महीनों बाद ही वह एक बार फिर बिना किसी को कुछ बताए दोनों बच्चियों को लेकर लापता हो गई है।
पत्नी के बार-बार इस तरह के कदम उठाने और बिना बताए लापता होने से पीड़ित पति किसी बड़ी साजिश या अनहोनी की आशंका से डरा हुआ है।
नीरज ने पुलिस प्रशासन से इस मामले में उचित और त्वरित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने आवेदन में यह भी स्पष्ट रूप से लिखा है कि भविष्य में अगर उनकी पत्नी या बच्चियों के साथ कोई अप्रिय घटना या दुर्घटना घटती है, तो इसके लिए उन्हें (नीरज को) किसी भी रूप में जिम्मेदार न समझा जाए।
इस मामले को लेकर मोजाहिदपुर थाना पुलिस ने आवेदन स्वीकार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लापता महिला और दोनों बच्चियों का पता लगाने के लिए हर संभावित प्रयास किए जा रहे हैं। आवेदन के आधार पर मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जाँच शुरू कर दी गई है।
