Aaj ka Panchang 8 November 2026: दीपावली पर क्या पूजा का शुभ मुहूर्त? जानें शुभ समय, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 8 November 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 8 November 2026:...
Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 8 नवंबर...
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
भागलपुर, 23 सितंबर । विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के मार्गदर्शन में भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति बिहार, पटना द्वारा ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक उपलक्ष्य में आगामी 25 सितंबर 2026 को दिन के 11:00 बजे देशव्यापी ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन की रूपरेखा, उद्देश्य और तैयारियों को लेकर बुधवार को सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर, नरगाकोठी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रीय चेतना, मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणादायी अभिव्यक्ति है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस गीत के 150 वर्ष पूरे होना पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है। ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के माध्यम से नई पीढ़ी में राष्ट्र भाव, सांस्कृतिक गौरव, भारतीय ज्ञान परंपरा तथा मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का प्रयास किया जाएगा। प्रधानाचार्य ने तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, आचार्यों, अभिभावकों, समिति सदस्यों और समाज के प्रबुद्ध जनों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भागलपुर में 21 अलग-अलग स्थानों पर वंदे मातरम गायन की विशेष व्यवस्था की गई है। सुचारू संचालन के लिए प्रत्येक स्थान पर विद्यालय की ओर से दो आचार्यों को संयोजक एवं सह-संयोजक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मौके पर मौजूद जिला निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने कहा कि यह आयोजन नई पीढ़ी को भारत की गौरवशाली परंपरा, राष्ट्रीय भावना और अपनी समृद्ध संस्कृति से जोड़ने का एक बेहद महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डॉ. संजीव झा, अवधेश भारती, ममता जायसवाल, शशि भूषण मिश्र समेत विद्यालय के समस्त आचार्य और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
