यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the loveअनुशासन ही सामान्य सैनिक को असाधारण...
नई दिल्ली, 22 सितम्बर । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने मंगलवार को डोल ग्यारस (जलझूलनी एकादशी) के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दी।
ओम बिरला ने एक्स पर लिखा, “श्रीहरि विष्णु की आराधना से जुड़ा यह पर्व भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का सुंदर प्रतीक है। राजस्थान सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में डोल ग्यारस की परंपरा बड़े उत्साह और श्रद्धा भाव के साथ निभाई जाती है, जहां भगवान के विग्रह को सुसज्जित डोल में विराजमान कर भक्तजन भजन-कीर्तन और स्तुति के साथ उनका पूजन करते हैं। प्रतिवर्ष ठाकुरजी की प्रतिमाओं को बारिश के पवित्र जल से स्नान करवाने और पूजन, दर्शन कर उनकी शोभायात्रा उत्साह से निकालने की यह आस्था अद्वितीय है। कामना करता हूँ कि श्री हरि सभी का कल्याण करे।”
राजनाथ सिंह ने कहा कि भगवान श्रीविष्णु और श्रीकृष्ण की भक्ति, लोक-आस्था और हमारी समृद्ध परंपराओं से जुड़ा यह पर्व हम सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करे।
