यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the loveअनुशासन ही सामान्य सैनिक को असाधारण...
नई दिल्ली, 22 सितम्बर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को देशवासियों को ‘करम पूजा’ की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
राष्ट्रपति मुर्मु ने एक्स पर लिखा, “सभी देशवासियों को ‘करम पूजा’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, कर्म के प्रति निष्ठा और भाईचारे की भावना से जुड़ा करम पर्व हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति एवं जीवन-मूल्यों की जीवंत अभिव्यक्ति है। यह पर्व हमें प्रकृति का संरक्षण करने और सद्भाव के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। मेरी कामना है कि ‘करम पूजा’ का यह पर्व सभी देशवासियों के जीवन में सुख और समृद्धि का संचार करे।”
उल्लेखनीय है कि करम पूजा’ प्रकृति, कृषि और भाई-बहन के प्रेम से जुड़ा एक प्रमुख आदिवासी और लोक पर्व है, जो मुख्य रूप से झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में मनाया जाता है।
