सर्वप्रथम बाबा श्री महाकालेश्वर को पुजारी पुरोहित द्वारा रंग गुलाल लगाया जाएगा
: उज्जैन ,, 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में आज 17 मार्च संध्या आरती के पश्चात होलिका दहन किया जाएगा 18 मार्च शुक्रवार को धुलेंडी पर्व मनाया जाएगा श्री महाकालेश्वर भगवान की सांय काल आरती में सर्वप्रथम बाबा महाकाल को गुलाल अर्पित किया जाएगा एवं सायंकाल आरती के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण में ओमकारेश्वर मंदिर के सामने होलीका के विधिवत पूजन के पश्चात प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में होलिका दहन किया जाएगा 18 मार्च शुक्रवार धुलेंडी के दिन प्रातः 4:00 बजे भस्म आरती में सर्वप्रथम बाबा श्री महाकालेश्वर का मंदिर के पुजारी पुरोहितों द्वारा रंग व गुलाल लगाया जाएगा
