बजाज इलेक्ट्रिकल्स ‘बिग बॉस हिंदी सीज़न 20’ का सह-प्रायोजक बना
Spread the loveटीवी और डिजिटल के माध्यम से...

Spread the love भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु...
Spread the love इंदौर। आईओसीआई-सीएचएल हॉस्पिटल 114 में...
नई दिल्ली, 21 सितंबर। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) में एनएसयूआई ने सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर मंगलवार को ‘कैंपस बचाओ यात्रा’ की शुरुआत करने का ऐलान किया।
एनएसयूआई के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रहे विजय शंकर मीणा ने आज दिल्ली स्थित नॉर्थ कैंपस स्थित आर्ट फैकल्टी (डीयू) में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस दौरान वे दिल्ली सरकार ने 10 हजार छात्रों के लिए छात्रावास निर्माण की घोषणा तो कर दी लेकिन अब तक इसका कोई ठोस खाका सामने नहीं आया है। उन्होंने सवाल उठाया कि इन छात्रावास का निर्माण किन जगहों पर होगा, काम कब शुरू होगा और छात्रों को आवंटन कब तक मिलेगा।
मीणा ने कहा, “छात्रों को केवल वादे और घोषणाएं नहीं बल्कि एक निश्चित समयसीमा और स्पष्ट कार्ययोजना चाहिए। अगर सरकार छात्रों के आवास संकट पर ठोस रोडमैप पेश करने में विफल रहती है, तो हम डीयू के छात्रों को एकत्रित करके मुख्यमंत्री आवास का शांतिपूर्ण घेराव करेंगे।”
इसके अलावा, इस यात्रा के जरिए वे सीधे कॉलेजों में जाकर विद्यार्थियों से संवाद करेंगे और उनकी जमीनी समस्याओं को सुनेंगे। उन्होंने कहा कि उनके घोषणापत्र “जवाबदेह डीयू- जवाबदेह डूसू” में उठाए गए मुद्दों पर विश्वविद्यालय प्रशासन और दिल्ली सरकार दोनों से जवाबदेही तय की जाएगी। यात्रा के दौरान छात्रों से मिलने वाले सुझावों तथा शिकायतों का एक विस्तृत चार्टर तैयार कर संबंधित अधिकारियों और मंत्रालयों के समक्ष रखा जाएगा।
मीणा ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में डीयू छात्रों के लिए मेट्रो कन्सेशन पास की सुविधा, अकादमिक व्यवस्था, स्वास्थ्य एवं कल्याण, 24 घंटे पुस्तकालय में पढ़ने और रियायती कैंटीन की व्यवस्था, खेल सुविधाओं का विस्तार, छात्रवृत्तियां, प्रशिक्षण और नियुक्ति सहायता शामिल है।
नई दिल्ली, 21 सितंबर (हि.स.)। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) में एनएसयूआई ने सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर मंगलवार को ‘कैंपस बचाओ यात्रा’ की शुरुआत करने का ऐलान किया।