CG : गांव में सात दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, 100 साल पुरानी मान्यता के पीछे छिपी है अनोखी कहानी..!
Spread the loveधमतरी। देशभर में जहां कार्तिक अमावस्या...
Spread the loveधमतरी। देशभर में जहां कार्तिक अमावस्या...
Spread the loveकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
Spread the loveरायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने राजधानी...
खेड़ापति हनुमान मंदिर खजूरी में गणेश जी की महाआरती संपन्न
एसडीएम भास्कर गाचले सहित जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों ने की पूजा-अर्चना, ग्रामवासियों के साथ लगाए जयकारे
थांदला से विवेक व्यास, दैनिक माधव एक्सप्रेस
थांदला। समीपस्थ ग्राम खजूरी स्थित प्रसिद्ध खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में आज गणेश जी की पूजा-अर्चना एवं महाआरती का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में राजस्व अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) थांदला भास्कर गाचले, भाजपा थांदला मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, पत्रकार वत्सल आचार्य, नीरज कोठारी एवं सचिन सोलंकी सहित अन्य अतिथियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर अतिथियों ने भगवान गणेश जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर महाआरती में भाग लिया।
मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा उपस्थित श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।
पूर्व सरपंच कैलाश डामोर ने किया अतिथियों का स्वागत
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत खजूरी के पूर्व सरपंच कैलाश डामोर द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया गया। उन्होंने अतिथियों का सम्मान करते हुए कार्यक्रम में पधारने के लिए आभार व्यक्त किया।
महाआरती के पश्चात अतिथियों ने ग्रामवासियों के साथ मिलकर भगवान के जयकारे लगाए। जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।

