CG : गांव में सात दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, 100 साल पुरानी मान्यता के पीछे छिपी है अनोखी कहानी..!
Spread the loveधमतरी। देशभर में जहां कार्तिक अमावस्या...
Spread the loveधमतरी। देशभर में जहां कार्तिक अमावस्या...
Spread the loveकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
Spread the loveरायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने राजधानी...
🪔 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बावड़ी मंदिर पर जलाए गए ‘आशीर्वाद का दीया’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर नगर परिषद द्वारा विशेष आयोजन
थांदला से विवेक व्यास, दैनिक माधव एक्सप्रेस थांदला
थांदला। शासन के निर्देशानुसार देशभर में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के अंतर्गत गुरुवार, 17 सितंबर 2026 को शाम 7 बजे थांदला में नगर परिषद द्वारा नगर के स्थानीय श्री हनुमान अष्ट मंदिर (बावड़ी मंदिर) पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाए गए।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं व्यक्त की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करना रहा।
जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष समर्थ (गोलू) उपाध्याय, भाजपा थांदला मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा, वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वास सोनी, परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील पणदा राजस्व अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) भास्कर गाचले, तहसीलदार सुखदेव डावर, जनपद पंचायत सीईओ देवेंद्र बराड़िया एवं बीईओ दीपेश सोलंकी, सीएमओ कमलेश जायसवाल ,इंजीनियर पप्पू बारिया एवं जनप्रतिनिधि अधिकारी उपस्थित रहे।
अतिथियों की उपस्थिति में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस दौरान सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों एवं समाजहित में सामूहिक सहभागिता के महत्व पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक अरोड़ा, पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुकेश चौहान, गोपाल बैरागी, नगर परिषद पार्षद माया सचिन सोलंकी, ए सी मोर्चे जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल धमनिया, मोहन यादव जिला सोशल मीडिया सहसंयोजक आशुतोष राठौड,मंडल उपाध्यक्ष आरती सिसोदिया, पिंकी पाठक, एल्डरमैन दीपक राठौड़, मेहता, मंडल उपाध्यक्ष प्रसाद कटारा, मंडल महामंत्री जितेंद्र राठौड, पार्षद भूमिका सोनी, धापू वसुनिया, दिलीप डामोर सहित नगर के नागरिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

