कांग्रेस का भीड़तंत्र से अराजकता पैदा कर लोकतंत्र खत्म करने प्रयास कभी सफल नहीं होगा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
Spread the loveरायपुर- आज छत्तीसगढ़ अपना 26वां स्थापना...
Spread the loveरायपुर – कोरबा जिले में एक...
Lucknow, Feb 02 (ANI): Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath addresses a press conference regarding the Union Budget 2023-24 and other issues, at his official residence, in Lucknow on Thursday. (ANI Photo)
-काशी से वडनगर तक की ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ देगी एक भारत-श्रेष्ठ भारत, विरासत और विकास का संदेश : योगी आदित्यनाथ
वाराणसी, 17 सितंबर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को सुशासन, सेवा और अंत्योदय का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिना रुके और बिना झुके निरंतर परिश्रम करते हुए देश को आगे बढ़ाया है।
मुख्यमंत्री गुरुवार को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर वाराणसी के सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसी कार्यक्रम से उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ वाराणसी से वडनगर तक आयोजित ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
7 अक्टूबर 2001 से शुरू हुई सार्वजनिक सेवा की यात्रा
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। आगामी 7 अक्टूबर 2026 को संवैधानिक पद पर उनकी सेवा के 25 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तब से प्रधानमंत्री ने ‘चरैवेति-चरैवेति’ (नहीं रुकना, नहीं थकना, सतत चलना सतत चलना ।) के मंत्र के साथ निरंतर अपनी यात्रा को आगे बढ़ाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तप, परिश्रम और साधना के बल पर प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा एक नए भारत का दर्शन करा रही है। उनके अनुसार, यह ऐसा भारत है जो सुरक्षित है, अपनी विरासत पर गर्व करता है और दुनिया से आंख से आंख मिलाकर बात करता है। उन्होंने कहा कि नया भारत विकास के साथ अपनी विरासत का भी सम्मान करता है।
विकास के साथ विरासत और सांस्कृतिक पहचान का सम्मान
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नया भारत विकास के साथ अपनी विरासत और सांस्कृतिक पहचान का भी सम्मान कर रहा है। उन्होंने अयोध्या में रामलला मंदिर, मीरजापुर में विंध्यवासिनी धाम कॉरिडोर, केदारपुरी, बद्रीनाथ धाम और महाकाल कॉरिडोर के साथ 2025 के प्रयागराज महाकुंभ का विशेष उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि वैश्विक पहचान मिलने से लेकर धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास तक की यात्रा विकास और विरासत के समन्वय को दर्शाती है।
अंतिम पायदान तक सेवा पहुंचाने का संकल्प
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबी से निकलकर अथक परिश्रम और अपने विजन के माध्यम से सामान्य नागरिकों के जीवन में बदलाव लाने का प्रयास किया है। काशी से शुरू हो रहा ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि जनसेवा के संकल्प को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का व्यापक अभियान है।
उन्होंने ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ में शामिल युवाओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि यह यात्रा विभिन्न राज्यों और जिलों से गुजरते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कल्याण का संदेश देगी।
काशी और वडनगर को जोड़ेगा सेवा का सेतु
मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि सेवा संकल्प की भावना को स्मरणीय बनाने के लिए काशी और वडनगर को जोड़ने वाली यात्राएं निकाली जा रही हैं। काशी से उत्तर प्रदेश की पवित्र नदियों का जल लेकर यात्री अलग-अलग मार्गों से वडनगर पहुंचेंगे, जबकि गुजरात की पवित्र नदियों का जल लेकर सेवा यात्री काशी आएंगे।
उन्होंने बताया कि यह यात्राएं 10 राज्यों, 193 जिलों, 773 तहसीलों और 1,159 गांवों से होकर गुजरेंगी। मुख्यमंत्री ने इसे ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना को साकार करने वाला अभियान बताया।
20 दिन तक रोज करीब 100 किलोमीटर सफर
मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में प्रत्येक युवा को प्रतिदिन करीब 100 किलोमीटर का सफर तय करना होगा और चार बड़े कार्यक्रमों में भाग लेना होगा। उन्होंने कहा कि यात्रा युवाओं के लिए रोमांचक होने के साथ विभिन्न राज्यों के लोगों से संवाद स्थापित करने का अवसर भी प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर को एक बार फिर सभी लोग इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे।
आधुनिक तकनीक में तेजी से आगे बढ़ रहा भारत
योगी आदित्यनाथ ने नए भारत की तकनीकी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए वंदे भारत, नमो भारत, मेट्रो, सेमीकंडक्टर, क्वांटम कंप्यूटिंग, एआई मिशन, ड्रोन टेक्नोलॉजी और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में हो रहे विस्तार की चर्चा की।
उन्होंने कहा कि भारत आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और वैश्विक स्तर पर उसकी स्थिति में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि भारत अब दुनिया की शीर्ष चार अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी से वडनगर तक की ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सार्वजनिक सेवा यात्रा को स्मरण करने का अवसर है। यह यात्रा ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’, विरासत और विकास का संदेश लेकर आगे बढ़ेगी तथा अपने प्रत्येक पड़ाव पर सेवा और राष्ट्रीय एकता की भावना को आगे बढ़ाएगी।
कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।-
