BREAKING : इन शिक्षकों का हुआ तबादला,स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी लिस्ट…!!
Spread the loveरायपुर। शिक्षा विभाग में एक बार...
Spread the loveरायपुर। शिक्षा विभाग में एक बार...
Spread the loveरायपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत...
Spread the loveरायपुर। प्रदेश में इन दिनों तबादलों...
जौनपुर, 17 सितंबर । उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर में नगर पालिका परिषद ने सीमा विस्तार के बाद शामिल किए गए नए वार्डों में गृह व जल कर वसूली की प्रक्रिया तेज कर दी है। मीरपुर और सैदनपुर वार्ड में सर्वे पूरा होने के बाद करीब पांच हजार भवन स्वामियों को हाउस और वाटर टैक्स जमा करने के लिए नोटिस भेजे गए हैं। नोटिस के माध्यम से भवन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी मांगे गए हैं।
नगर पालिका परिषद में कुल 39 वार्ड हैं। इनमें से अभी तक 31 वार्डों से ही नियमित रूप से राजस्व की वसूली की जा रही थी। वर्ष 2017 में सीमा विस्तार के दौरान आठ नए वार्ड नगर पालिका में शामिल किए गए थे। इनमें मीरपुर और सैदनपुर वार्ड का सर्वे पूरा हो चुका है, जबकि शेष छह वार्डों में सत्यापन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। नगर पालिका के अधिकारियों के अनुसार कलीचाबाद, चांदपुर, गंगापट्टी, डेरायूसुफ, हरदीपुर और देवचंदपुर वार्ड में भी भवनों के सत्यापन का कार्य जल्द पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद इन क्षेत्रों में भी कर निर्धारण और वसूली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी धर्मराज ने गुरुवार को बताया कि सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका में शामिल हुए नए वार्डों के भवन स्वामी भी अब कर के दायरे में आएंगे। दो वार्डों में सर्वे पूरा होने के बाद भवन स्वामियों को नोटिस भेजकर दस्तावेज मांगे गए हैं। निर्धारित समय में जवाब या दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर नियमानुसार कर की वसूली की जाएगी।
उन्होंने बताया कि नगर पालिका का मुख्य जोर राजस्व बढ़ाने पर है। कर निरीक्षकों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपकर उनकी जवाबदेही तय की गई है। वर्तमान में नगर पालिका प्रतिदिन करीब दो लाख रुपये का राजस्व वसूल रही है।
