खेड़ापति हनुमान मंदिर खजूरी में गणेश जी की महाआरती संपन्न
Spread the loveखेड़ापति हनुमान मंदिर खजूरी में गणेश...
Spread the loveखेड़ापति हनुमान मंदिर खजूरी में गणेश...
Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ के शहरों को स्वच्छ,...
Spread the loveरायपुर। कैंसर के विरुद्ध लड़ाई केवल बीमारी...
मुंबई, 17 सितंबर । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने बुधवार को पुणे में कहा कि देश में विभिन्न स्तरों पर विकास की योजनाएं चल रही हैं और भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में विपक्ष को देश और समाज के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए लेकिन वह ऐसा नहीं कर रहा। विपक्ष देश की तरक्की की चर्चा करने के बजाय विकास को देखकर परेशान हो रहा है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को पुणे के प्रसिद्ध कसबा गणपति सहित शहर के विभिन्न गणपति मंडलों में दर्शन किया। उन्होंने घोले रोड स्थित मेयर के बंगले के गणपति के भी दर्शन किए। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने विपक्ष की ओर से यूपीआई भुगतान को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना के सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी। नवीन ने कहा कि देश में बड़े पैमाने पर विकास कार्य चल रहे हैं। करीब सात लाख करोड़ रुपये की बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाएं बनाई जा रही हैं। रक्षा क्षेत्र में भी देश आगे बढ़ रहा है। आयुष्मान भारत योजना से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से भी करोड़ों लोगों को फायदा पहुंचा है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष इन विकास कार्यों पर चर्चा नहीं करता और समाज के विकास से जुड़े जिन मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए, उनसे ध्यान भटकाता है। उन्होंने यूपीआई भुगतान के मुद्दे पर विपक्ष की आलोचना का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल उठा रहा है, जबकि देश में डिजिटल भुगतान व्यवस्था का विस्तार हुआ है।
गणेशोत्सव के बारे में नवीन ने कहा कि इस पर्व ने उन्हें महाराष्ट्र आने और यहां की सांस्कृतिक परंपराओं को करीब से समझने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश की पूजा केवल पुणे या महाराष्ट्र तक सीमित नहीं है बल्कि देशभर में श्रद्धा के साथ की जाती है। इस अवसर पर उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों को गणेशोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, महापौर मंजुषा नागपुरे, प्रदेश महासचिव राजेश पांडे सहित स्थानीय पदाधिकारी और नगरसेवक उपस्थित रहे।
