झीरम घाटी हत्याकांड के दोषियों को मृत्युदंड न्याय की जीत : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*
Spread the love**मुख्यमंत्री ने कहा – झीरम घाटी...
Spread the love**मुख्यमंत्री ने कहा – झीरम घाटी...
Spread the love एआई, क्लाउड, साइबर सिक्योरिटी और...
Spread the loveइंदौर / सेलम, 16 सितंबर 2026...
· गैलेक्सी S26 लाइनअप में वन यूआई 9 के साथ लॉन्च होने वाला पहला फोन
· गैलेक्सी S26 FE में एडवांस्ड कैमरा क्षमताओं के साथ लेटेस्ट गैलेक्सी एआई
गुरुग्राम, भारत, 14 सितंबर, 2026: सैमसंग इंडिया ने आज गैलेक्सी S26 FE के लॉन्च की घोषणा की। यह गैलेक्सी S26 फैमिली का नया सदस्य है, जिसे उन फीचर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो यूज़र्स के लिए सबसे ज़्यादा मायने रखते हैं।
इस स्मार्टफोन में बेहतर कैमरा एक्सपीरियंस, कॉन्टेक्स्ट-अवेयर गैलेक्सी एआई, दमदार डेली परफॉर्मेंस और वन यूआई 9 एक साथ मिलते हैं। गैलेक्सी S26 FE में 6.7-इंच डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक जाता है। इसमें एक्सीनॉस 2500 प्रोसेसर, 4900mAh की बैटरी और एक वर्सेटाइल ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम भी है। यह सब कुछ एक स्लिम और रिफाइंड डिज़ाइन में है।
सैमसंग इंडिया में एमएक्स बिज़नेस के वाइस प्रेसिडेंट श्री आदित्य बब्बर ने कहा, “गैलेक्सी S26 FE को इस सोच के साथ बनाया गया है कि भारत में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक गैलेक्सी का बेहतरीन अनुभव पहुंचे। इसमें ऐसे इनोवेशन हैं, जो लोगों के जीने, काम करने और कुछ नया बनाने के तरीके से जुड़े हैं। फ्लैगशिप कैमरा क्षमताओं, कॉन्टेक्स्ट-अवेयर गैलेक्सी एआई और दमदार परफॉर्मेंस के साथ, हमने एक सोच-समझकर डिज़ाइन किए गए स्मार्टफोन में वे सारे अनुभव जोड़े हैं, जिन्हें ग्राहक सबसे ज़्यादा अहमियत देते हैं।”
हर पल के लिए बना कैमरा
गैलेक्सी S26 FE के बेहतर ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम में 50MP वाइड कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल ज़ूम वाला 8MP टेलीफोटो कैमरा है। इसके साथ 12MP का बेहतर फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
इस स्मार्टफोन के साथ माय फैनकैम फीचर पहली बार गैलेक्सी FE सीरीज़ में आया है। इससे यूज़र किसी व्यक्ति को सेलेक्ट कर सकते हैं, और वह हिलने पर भी अपने-आप फ्रेम के बीच में बना रहता है। यह फीचर वीडियो को समझदारी से रीफ्रेम करता है, जिससे बिना ज़्यादा मैनुअल एडिटिंग के सोशल मीडिया के लिए तैयार कंटेंट बनाना आसान हो जाता है।
चलते-फिरते पल कैद करने वालों के लिए हॉरिज़ॉन्टल लॉक वाला सुपर स्टेडी फीचर फुटेज को ज़्यादा स्मूद और लेवल बनाता है, चाहे बात ट्रैवल की हो, तेज़ रफ्तार वाली एक्टिविटीज़ की हो, या रोज़मर्रा के पलों की। सैमसंग की खास नाइटोग्राफी क्षमताओं से कम रोशनी में भी उज्जवल और साफ तस्वीरें ली जा सकती हैं, वहीं फोटो असिस्ट नेचुरल लैंग्वेज प्रॉम्प्ट्स के ज़रिए तस्वीरों को बेहतर बनाना आसान बनाता है।
जेमिनी ओम्नी के ज़रिए यूज़र अपनी गैलरी की फोटो और वीडियो का इस्तेमाल कर वीडियो क्लिप बना और एडिट कर सकते हैं, और रोज़मर्रा की यादों को शेयर करने लायक कंटेंट में बदल सकते हैं। गैलेक्सी S26 FE के साथ योग्य यूज़र्स को छह महीने का गूगल एआई प्रो ट्रायल# भी मिलता है, जिससे एक्सपैंडेड एआई क्षमताएं और 5TB क्लाउड स्टोरेज अनलॉक होता है।
गैलेक्सी AI, जो आपके हिसाब से ढलता है
गैलेक्सी S26 FE में लेटेस्ट वन यूआई 9* दिया गया है, जो कई तरह के कॉन्टेक्स्ट-अवेयर गैलेक्सी एआईएक्सपीरियंस लाता है। इन्हें रोज़मर्रा के इंटरैक्शन को ज़्यादा सहज बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
अपडेटेड नाउ ब्रीफ कस्टमाइज़ करने वाले ब्रीफिंग कार्ड्स, वेदर अपडेट्स और वेलनेस इनसाइट्स के ज़रिए ज़्यादा पर्सनलाइज़्ड जानकारी देता है। यूज़र एक सिंपल प्रॉम्प्ट से अपने खुद के कार्ड भी बना सकते हैं। नाउ ब्रीफ चुनिंदा थर्ड-पार्टी ऐप्स और नोटिफिकेशन्स तक भी कॉन्टेक्स्चुअल सुझाव पहुंचाता है, जिससे यूज़र दिनभर ज़रूरी जानकारी तक पहुंच सकते हैं और उस पर एक्शन ले सकते हैं, जिसमें नज फीचर भी शामिल है।
इसके अलावा, अब सर्कल टु सर्च विद गूगल से यूज़र एक साथ कई चीज़ें सर्च कर सकते हैं, जिससे प्रोडक्ट्स, जगहों, ऑब्जेक्ट्स और भी बहुत कुछ पहचानना आसान हो जाता है।
दिनभर के लिए पावर और परफॉर्मेंस
गैलेक्सी S26 FE में 4900mAh की बैटरी है, और यह 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है। 45W एडैप्टर के साथ यह लगभग 30 मिनट में 69%*** तक चार्ज हो जाता है।
6.7-इंच का डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले 120Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिससे स्ट्रीमिंग, गेमिंग, ब्राउज़िंग और क्रिएटिव काम के दौरान विज़ुअल्स स्मूद रहते हैं। 1900 निट्स** तक की ब्राइटनेस के साथ यह डिस्प्ले आम इस्तेमाल में भी इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस देने के लिए बनाया गया है।
गैलेक्सी S26 FE के केंद्र में एक्सीनॉस 2500## प्रोसेसर है, जो 3nm प्रोसेस पर बना है। इससे डिवाइस में बेहतर परफॉर्मेंस और एआई क्षमताएं मिलती हैं। इस स्मार्टफोन में पानी और धूल से सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग भी है, जो रोज़ाना के इस्तेमाल में इसे ज़्यादा टिकाऊ बनाती है।
लंबे समय तक साथ निभाने के लिए बना
गैलेक्सी S26 FE लंबे इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। इसमें ग्लोबल लॉन्च डेट से सात जनरेशन तक के OS अपग्रेड**** और सात साल तक के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते हैं, जिससे यूज़र आने वाले सालों तक लेटेस्ट फीचर्स का फायदा उठा सकते हैं और सुरक्षित रह सकते हैं।
अपग्रेडेड स्मार्ट स्विच से गैलेक्सी पर स्विच करना पहले से कहीं आसान हो गया है। चाहे यूज़र एंड्रॉइड डिवाइस से आ रहे हों या आईओएस डिवाइस से, वे क्यूआर कोड स्कैन करके वायरलेस तरीके से डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं। इसमें पासवर्ड, पासकी, कॉल हिस्ट्री, एक्सेसिबिलिटी सेटिंग्स और eSIM डेटा शामिल है, और इसके लिए किसी अतिरिक्त ऐप की ज़रूरत नहीं पड़ती। इससे सेटअप प्रोसेस आसान और तेज़ हो जाती है।
ये सभी फीचर्स मिलकर यह सुनिश्चित करते हैं कि गैलेक्सी S26 FE पूरे भारत में यूज़र्स को एक भरोसेमंद और आगे के लिए तैयार अनुभव दे सके।
कीमत और उपलब्धता*****
| मॉडल | रैम/स्टोरेज | रंग | कीमत |
| गैलेक्सी S26 FE | 8/256GB | पिस्तियाचो, ब्लूबेरी, ग्रेफाइट | 79999 रुपये |
S26 FE खरीदने वाले ग्राहक इनमें से कोई एक ऑफर चुन सकते हैं:
कृपया ध्यान दें कि ये ऑफर एक-दूसरे के विकल्प के तौर पर हैं, और ग्राहक इनमें से सिर्फ एक ही ऑप्शन चुन सकते हैं।
